Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर से सक्रिय हुआ मानसून, छ: जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अगस्त 2022, रविवार, देहरादून। मानसून एक बार फिर से उत्तराखंड में सक्रिय होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन यानी रविवार व सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इन छह जिलों में खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार की सुबह गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर में चाचा भतीजा होटल के पास मलबा आने से बंद हो गया था। बारिश रुकते ही यहां मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और यातायात सुचारू किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बयान जारी कर बताया कि रविवार व सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत व ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं – कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना बन रही है।

उन्होंने बताया कि देहरादून समेत छ: जनपद जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, उन जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से वर्षा का प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में उमस व गर्मी अधिक रही।

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। विदित रहे कि बीते 19 अगस्त को भारी वर्षा के बाद बादल फटने से देहरादून के मालदेवता व साथ लगते टिहरी जिले के कई गांवों में व्यापक तबाही मची थी। जिसके बाद करीब एक सप्ताह गुजर गया है, लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौटा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!