Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अगस्त 2022, रविवार, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त रविवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि रविवार दोपहर 2ः45 बजे मुख्यमंत्री धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर अपराह्न 3ः30 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 3ः45 बजे नैनीताल क्लब के शैले हॉल में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम छह बजे से 6:00 बजे तक स्थानीय भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रविवार को मोदी @ 20 विषय को लेकर आयोजित, जिला सेमिनार में प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल मुख्य वक्ता होंगे।

सेमिनार में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व विधायक सरिता आर्य भी उपस्थित रहेंगी। शनिवार को नैनीताल क्लब में विधायक तथा मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक् लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सेमिनार में शहर के प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ताओं चिकित्सकों तथा वरिष्ठ जनों को आमंत्रित किया गया है।

क्या है मोदी@ 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। सात अक्टूबर, 2021 को उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में सीएम और पीएम के पद पर काम करते हुए अपने 20 साल पूरे किए।

प्रधानमंत्री मोदी के इस महत्वपूर्ण यात्रा के 20 साल पूरे होने के अवसर पर यह समझना भी महत्वपूर्ण है कि पीएम मोदी अपने “आइडिया ऑफ इंडिया” को कैसे आकार दे रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब नई किताब ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ दे रही है जिसका विमोचन खुद गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किया था। ये किताब बेस्ट सेलर साबित हो रही है।

“मोदी निर्विवादित यूथ आइकॉन क्यों हैं”

‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक कुल 21 अध्याय का एक संकलन है, जिसे देश की प्रतिष्ठित और अपने-अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हस्तियों ने लिखा है। इस पुस्तक की प्रस्तावना स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर ने लिखी है, जिन्हें भारत के हर प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने और उनके साथ निकटता से बातचीत करने का गौरव प्राप्त था।

इस पुस्तक के पहले अध्याय “मोदी निर्विवादित यूथ आइकॉन क्यों हैं” में भारतीय बैडमिंटन की गौरव और विश्व विजेता-पीवी सिंधु ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से “मोदी मैजिक” की व्याख्या की है। सिंधु ने लिखा है कि कैसे प्रधानमंत्री ने ‘कैसे होगा से होगा कैसे नहीं की’ की सोच को बदला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!