Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्ड

17 से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

उत्तराखंड में मानसून की बारिश धीमी पड़ गई है, लेकिन पहाड़ों में दुश्वारियां बरकरार है। खासकर कुमाऊं में अब भी एक दर्जन यातायात मार्ग बाधित हैं। इधर, गढ़वाल में सभी मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है, लेकिन बारिश न होने के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है। इस बीच देहरादून और हरिद्वार में उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बुधवार और गुरुवार को भी मौसम के तेवर नरम रहेंगे। 17 जुलाई से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।

मंगलवार को कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में तीन दिन बाद बारिश थमी। चीन सीमा को जोडऩे वाला दारमा मार्ग और गुंजी-कुटी मार्ग नहीं खुला है। मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय के 13 गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। बीआरओ की टीम यहां पैदल आवाजाही के लिए मार्ग खोलने में जुटी है। बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। जबकि, अन्य जिलों में धूप खिली रही। गढ़वाल मंडल में कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन मैदानी जिलों देहरादून और हरिद्वार में तेज धूप के बीच गर्मी ने बेहाल किया। बारिश न होने से अधिकांश शहरों के तापमान में भी इजाफा हुआ है। प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

17 से फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 17 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। जो दो से तीन दिन तक बना रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर———–अधिकतम——-न्यूनतम
  • देहरादून———34.1———–25.8
  • मसूरी———–24.0———–17.3
  • टिहरी———–25.8———–18.6
  • उत्तरकाशी—–26.3———–18.5
  • हरिद्वार——–36.6———–26.7
  • जोशीमठ——-24.3———–15.2
  • पिथौरागढ़——28.8———–18.1
  • अल्मोड़ा——–28.3———–17.8
  • मुक्तेश्वर——-22.2———-14.3
  • नैनीताल——–24.6———–17.0
  • चंपावत——–28.5————19.2
  • यूएसनगर—–35.5————25.8

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!