Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्ड

देहरादून: तेज बारिश से ढहा मकान, तीन लोगों की मौत

दून के चुक्खुवाला क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश से  पुश्‍ता (सुरक्षा दीवार) गिरने से  एक मकान ढह गया। इस हादसे में आठ साल की एक बच्‍ची और दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक महिला गर्भवती थी। वहीं दो लोग घायल हो गए। उन्‍हें सेवा 108 के जरिये अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अभी एक व्‍यक्ति की मलबे में दबे होने की सूचना है।

कोतवाली थाना के अंतर्गत चुक्कूवाला मोहल्ले में रात करीब दो बजे पुश्ता (सुरक्षा दीवार) ढहने से मलबा एक मकान के ऊपर गिर गया। इससे मकान के अंदर सो रहे दो किरायेदार का परिवार मलबे के नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार, चुक्कूवाला मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा प्लाटिंग की जा रही है  प्लाटिंग के साइड में ठेकेदार द्वारा मोटी सीमेंट की स्लैब रखी हुई है। रात को हजारों टन वजनी स्लैब मकान के ऊपर गिर गया। पड़ोस में रहने वाले सिद्धार्थ ने बताया कि एकदम रात को तेज आवाज आई। इससे पहले कोई संभल पाता स्लैब मकान के ऊपर गिर गई और मकान के अंदर रहने दो परिवार मकान के नीचे दब गए।

इसमें किरायेदार वीरेंद्र कुमार की पत्नी विमला (32 वर्ष), उसकी पुत्री सृष्टि (आठ वर्ष) की मृत्यु हो गयी, जबकि वीरेंद्र का बेटा कृष (10 वर्ष) को रेस्क्यू कर निकाला गया है। वह सुरक्षित है।

वहीं, इसी मकान में किराये पर रह रही है गर्भवती महिला किरन (28 वर्ष) की मौत हो गई। किरन का पति समीर चौहान का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। समीर की बहन प्रमिला कि मलबे में दबी है, जिसे निकाला जा रहा है। रात्रि सूचना मिलते ही जिला अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, आइजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार डीआईजी अरुण मोहन  जोशी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम व प्रशासन मौके पर रेस्क्यू कर रही है।

मृतकों के नाम 

  • किरन
  • विमला देवी (37 वर्ष)
  • सृष्टि (8 वर्ष)

घायलों के नाम 

  • समीर चौहान (30 वर्ष)
  • कृष (10 वर्ष)
  • एक अन्य की सर्चिंग जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!