Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
उत्तराखण्ड

उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार माॅनीटरिंग समिति उत्तरकाशी द्वारा कोविड अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया

उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला माॅनीटरिंग समिति उत्तरकाशी द्वारा कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया तथा कोविड मरीजों का हालचाल भी जाना।

इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री दुर्गा शर्मा, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,आमंत्रित सदस्य हरेन्द्र कुमार यादव, (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा नामित),आनन्द सिंह पंवार,अध्यक्ष, बार एशोसियेशन द्वारा कोविड अस्पताल गढ़वाल मण्डल विकास निगम व कोविड केयर सेन्टर सत्यम टूरिस्ट काम्प्लेक्स का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया l

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों से वार्ता की गयी वार्ता के क्रम में भर्ती मरीज सोमेश बिजल्वाण, प्रेम लाल बिजल्वाण, यशवन्त सिंह, जितेन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि गढ़वाल मण्डल विकास निगम कोविड चिकित्सालय में तैनात डाॅक्टरों एवं मेडिकल स्टाॅफ द्वारा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा जानकारियों के साथ-साथ आवश्यक दवाईयाॅं एवं जाचें भी की गयी। बताया गया कि आज स्वस्थ होकर अपने निवास स्थान के लिये डिस्चार्ज हो रहे हैं। गढ़वाल मण्डल विकास निगम कोविड चिक्त्सिायल में मरीजों हेतु बनाया जा रहा भोजन उच्च गुणवत्ता का है l सही समय पर डाईट के अनुसार भोजन प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार सत्यम टूरिस्ट काम्प्लेक्स कोविड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया गया l जिसमें कुल 16 कोविड मरीज भर्ती किये गये हैं l जिसमें से दलवीर सिंह एवं कु0 कल्पना से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वार्ता की गयी, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में बनाया जा रहा भोजन उच्च गुणवत्ता का है और सही समय पर डाईट के अनुसार भोजन प्रदान किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद मुख्यालय मेें गढवाल मण्डल विकास निगम लि0 को कोविड चिकित्सालय के रूप में तैयार किया गया है l जिसमें मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है। वर्तमान में गढवाल मण्डल विकास निगम लि0 में 90 बैड तथा सत्यम टूरिस्ट काॅम्पलेक्स में 80 बैड की व्यवस्था की गयी है। जिसमें से गढवाल मण्डल विकास निगम लि. कोविड चिकित्सालय में 40 बैड ऑक्सीजन तथा 50 बैड सामान्य हैं। इसके अतिरिक्त गढ़वाल मण्डल विकास निगम कोविड चिकित्सालय में 25 आक्सीजन कंस्ट्रेटर एवं 15 आक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन स्थिति हेतु रखे गये हैं। साथ ही निर्मित कोविड केयर सेंटर में बायो मेडिकल वेस्ट तथा अन्य प्रकार के कूड़े हेतु उचित व्यवस्थायें की गयी हैं l नियमित रूप से प्रत्येक दिन उक्त कूड़े का निस्तारण कोविड केयर सेंटरों एवं कोविड चिकित्सालयों से किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी, गढवाल मण्डल विकास निगम लि0, डा0 विनोद रावत द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशासन द्वारा उक्त निर्मित चिकित्सालय में 07 डाॅक्टर, 06 फार्मासिस्ट, 07 स्टाॅफ नर्स, 09 वार्ड ब्याय के साथ-साथ 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की गयी हैं l जो कि 24 x7 की तर्ज पर चिकित्सालय में कार्य कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!