Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की समीक्षा बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2021, गुरुवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद उत्तरकाशी में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण आहार समय से वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही महिलाओं के उत्थान को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातलीय स्वरूप प्रदान करते हुए नियमित समीक्षा करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड अथवा अन्य कारणों से हुई हो या परिवार में इकलौता कमाने वाले महिला अथवा पुरुष की मौत हो गई हो ऐसे बच्चों का चिन्हीकरण करने के निर्देश जिला प्रबोशन अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो बच्चे अनाथ हुए है उनका उत्पीड़न न हो इस हेतु समय – समय पर जिला प्रबोशन अधिकारी अनाथ बच्चों से मिलते हुए उनका मनोबल बढ़ाते रहे। इस हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों के भी संक्रमण होने की आशंका विशेषज्ञों द्वारा जाहिर की गई है। इस हेतु बच्चों के उपचार हेतु प्रयोग होने वाले संसाधन उपकरण, दवाई आदि की मांग समय रहते शासन को भेजी जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगम सिंह,एसीएमओ डॉ वीके विश्वास, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत,चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक दीपक उप्पल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!