Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
खेल-जगत

मोहम्मद शमी ने किया खुलासा – भारतीय टीम के गेंदबाज जहीर खान और एक पाकिस्तानी गेंदबाज ने उनकी गेंदबाजी सुधारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल, 2020, बुधवार। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बड़ा खुलासा किया है। मोहम्मद शमी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी सार्वजनिक की है कि किन दो गेंदबाजों ने उनकी गेंदबाजी में सुधार लाया है। पिछले साल के दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक मोहम्मद शमी ने बताया कि भारतीय टीम के पूर्व महान गेंदबाज जहीर खान और पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने उनकी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है।

दरअसल, मोहम्मद शमी ने बंगाल टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की थी। इसी चैट के दौरान तेज गेंदबाज शमी ने बताया कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, तूफानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग, तेज गेंदबाज जहीर खान और वसीम अकरम को देखते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बड़े हो रहे थे तो सचिन तेंदुलकर खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी थे और मैं उन्हें देखते हुए आगे बढ़ा।

वहीं, मोहम्मद शमी ने ये भी खुलासा किया है कि वो कौन सा भारतीय बल्लेबाज है जिसने उन्हें अच्छा खेला है। मोहम्मद शमी ने बताया है, “अभ्यास सत्र में मुझे सबसे अच्छी तरह खेलने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा हैं।” पुजारा को भारत की टेस्ट की नई दीवार कहा जाता है और जब वे अभ्यास सत्र में नहीं, बल्कि मैदान पर भी खेलते हैं तो सिर्फ यही लगता है कि वे टेस्ट क्रिकेट के लिए ही बने हैं। आकंड़े भी इस बात के गवाह हैं कि वे कितने सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं।

इससे पहले एक और सोशल मीडिया सेशन में मोहम्मद शमी ने मौजूदा समय में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ की थी। शमी ने कहा था कि रोहित शर्मा मक्खन की तरह बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने कहा था कि रोहित बल्लेबाज नहीं, बल्कि कवि हैं। बता दें कि रोहित शर्मा की तारीफ मौजूदा समय में दुनिया का हर एक दिग्गज खिलाड़ी करता है, क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये नाम कमाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!