Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

रमजान की तैयारी शुरू – अगर 23 अप्रैल को चाँद दिखा तो पहला रोजा अगले दिन 24 को होने की उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल, 2020, बुधवार। रहमत और बरकत के महीने रमजान की तैयारी शुरू हो गई है। अगर 23 अप्रैल को चांद दिखा तो पहला रोजा इसके अगले दिन 24 को होने की उम्मीद है। रमजान का पहला हफ्ता लॉकडाउन में गुजरना तय है। ऐसे में नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद नहीं जा सकेंगे। घर में ही इबादत करनी होगी। विशेष नमाज तरावीह भी मस्जिदों में नहीं होगी।

इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान को मुस्लिम समुदाय बहुत पवित्र मानता है। रमजान में पूरे माह रोजे रखे जाते हैं। इसके बाद 29वें या 30वें रोजे के दिन चांद देखकर ईद का दिन तय किया जाता है। इस महीने का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है, फिर चाहे वो बुजुर्ग हों या बच्चे। हर बार रमजान शुरू होते ही बाजार तरह-तरह के पकवानों से महक उठते थे। चहल-पहल बढ़ जाती थी। घरों के साथ मस्जिदों में भी तैयारियां की जाती थीं। लेकिन, इस बार लॉकडाउन के चलते शायद यह सब देखने को नहीं मिलेगा। इसके बावजूद इस पवित्र माह के स्वागत को लोगों का उत्साह और उल्लास चरम पर है। कोरोना संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन के पालन के लिए उलेमाओं ने रमजान में घर पर ही इबादत करने की अपील की है।

शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से अपील की है कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए घर में ही नमाज अदा करें। कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआ करें। उन्होंने बताया कि 23 को चांद दिखा तो 24 को पहला रोजा होगा, जबकि 24 को चांद दिखने पर 25 से रोजे रखे जाएंगे।

परचून की दुकानों में मिलेगा सामान

रमजान आते ही खजला और फैनी की दुकानें सजने लगती हैं। रोजेदार इफ्तार में बड़े चाव से खजला और फैनी को दूध में मिलाकर खाते हैं। बच्चों को यह विशेष पसंद है। लेकिन, इस बार लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने दुकानें न सजाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में लोगों को नजदीकी परचून की दुकान में ही सेवई, फैनी, खजला, खजूर आदि उपलब्ध होगा। उधर, लोगों से अपील की गई है कि घरों में रहकर खुदा की इबादत करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!