Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल में भगवान बु्द्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को नेपाल में भगवान बु्द्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। वहां महामाया मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और बुद्ध स्मारक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नेपाल के रुपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी की भारतीय सीमा सोनौली से दूरी 15 किलोमीटर है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से कुशीनगर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकाप्टर से लुंबिनी जाएंगे और करीब दो घंटे रहेंगे। एक दिवसीय दौरे पर नेपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट आने का कार्यक्रम है। वहां से हेलीकाप्टर से वह लुंबिनी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लुंबिनी में तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

लुंबिनी में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होता है, जिसमें कई देशों के बौद्ध धर्मावलंबी शामिल होते हैं। इस वर्ष भारत के प्रधानमंत्री मोदी के हिस्सा लेने से यह कार्यक्रम और भव्य होने जा रहा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी लुंबिनी में भारत सरकार की सहायता से बनने वाले बौद्ध मठ का शिलान्यास भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान मोदी और देउबा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में वार्ता भी कर सकते हैं।

काठमांडू में नेपाली प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिल परियार ने बताया है कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर लुंबिनी आ रहे हैं। नेपाल के प्रोटोकाल प्रमुख दुर्गा बहादुर सुबेदी के नेतृत्व में एक टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया है। रुपंदेही के सीडीओ ऋषिराम तिवारी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री लुंबिनी में दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

वर्ष 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का यह पहला नेपाल दौरा होगा। चीन को लेकर सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण नेपाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव महसूस किया जाने लगा था। शेर बहादुर देउबा के जुलाई, 2021 में पांचवीं बार प्रधानमंत्री बनने के बाद द्विपक्षीय संंबंधों को और प्रगाढ़ किए जाने के लिए दोनों देशों की ओर पहल शुरू हुई। पिछले महीने देउबा दिल्ली दौरे पर भी थे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक भी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!