Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘हिमालय पुत्र’ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दिल्ली में बहुगुणा के जीवन पर केंद्रित पुस्तक ‘हेमवती नंदन बहुगुणा: भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन समारोह में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर बहुगुणा ने भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। पहाड़ के विकास के लिए उनके द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए।

चारधाम यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी की है। उन्होंने चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, सांसद नरेश बंसल, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री गोयल आकांक्षी जिले हरिद्वार के दो दिवसीय भ्रमण पर आए थे। वह बुधवार को दिल्ली लौटे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री गोयल से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!