Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेजों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बुधवार को तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेज और चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल (सीआईसीटी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है।

  • 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुए सरकारी मेडिकल कालेज
  • केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना से तैयार हो रहे कालेज

गौरतलब है कि 1450 सीट की क्षमता वाले ये नए कालेज केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कालेजों की स्थापना’ के तहत बन रहे हैं। योजना के तहत मेडिकल कालेज इन जिलों में बनाए जाते हैं जहां ना सरकारी या निजी मेडिकल कालेज नहीं है।

पीएमओ ने आगे बताया कि चेन्नई में (सीआईसीटी) के एक नए परिसर की स्थापना भारतीय विरासत की रक्षा, संरक्षण और शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। सीआईसीटी परिसर को केंद्र सरकार ने 24 करोड़ की लागत से बनाया है।

सरकारी मेडिकल कालेज लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए हैं। इनमें लगभग 2,145 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार ने दी है जबकि बाकि राशि राज्य सरकार ने दी है। मेडिकल कालेज विरुधुनगर, नामक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिले में बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान के अनुसार, ‘इन मेडिकल कालेजों की स्थापना देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास के अनुरूप है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!