Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अभिनेता साेनू सूद की बहन की दावेदारी मजबूत

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद शहरी विधानसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना भी बढ़ गई है। अगर ऐसा होता है तो मोगा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति का पूरा परिदृश्य ही बदल जाएगा। अब तक इस सीट के दावेदार विधायक डा.हरजोत कमल ही हैं, अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती है, तब डा. हरजोत कमल का अगला कदम काफी महत्वपूर्ण होगा

मालविका के प्रत्याशी बनने की संभावना बढ़ी

मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस के सबसे मजबूत दावेदार विधायक डा. हरजोत कमल ही माने जा रहे थे। हालांकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल, इंटक के जिलाध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट, युवा नेता मंजीत मान भी दावेदारी में शामिल थे। एक दिन पहले ही मालविका सूद के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा के बाद अब इस बात की संभावना ज्यादा बढ़ गई है कि मोगा शहर सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि मालविका को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 10 जनवरी को मोगा पहुंच रहे हैं। मालविका को कांग्रेस की सदस्यता देने का फैसला दिल्ली से हुआ था, यही वजह थी कि पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विरोधी निगम चुनाव में हुए थे चित

विधायक डा.हरजोत कमल के धुर विरोधी जो अब तक पार्टी में उनके बढ़ते कद को नगर निगम चुनाव ही नहीं पंचायत चुनाव में भी रोक पाने में विफल रहे थे, उन्हें मालविका के रूप में मौका मिला तो वे एकजुट होकर मालविका के खेमे में जा पहुंचे। हालांकि हरजोत को चित करना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि हरजोत ने पार्टी में अपनी युवा टीम खड़ी की है, जिसकी जड़ें पिछले पांच साल में काफी मजबूत हुई हैं, जबकि विरोधियों के पास अपनी कोई मजबूत टीम नहीं है।

पीएस गिल कर रहे हैं जनसंपर्क

इस बीच पूर्व डीजीपी परमजीत  सिंह गिल पिछले दो दिन से चंडीगढ़ से अपने शहर में डेरा जमा हुए हैं, उससे इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि क्या भाजपा से गिल दोबारा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में शिरोमणि अकाली दल की सीट पर चुनाव लड़ा था, तब कांग्रेस प्रत्याशी जोगिंदर पाल जैन ने उन्हें पराजित कर दिया था। बाद में गिल का शहर से संबंध कट गया था और वे चंडीगढ़ में ही रहते थे, मोगा में नहीं दिखे। अब चुनाव का बिगुल बजते ही वह दोबारा शहर में पहुंच गए हैं। लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं, उससे चर्चाएं उठना स्वाभाविक ही है

आप ने भी महिला प्रत्याशी को उतारा चुनाव मैदान में

जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है तो वह मालविका के कदम का इंतजार कर रही थी। मालविका के कांग्रेस में जाने के बाद उनके मुकाबले में पार्टी ने महिला प्रत्याशी को ही अहमियत दी है। नवदीप सिंह संघा सबसे मजबूत दावेदार थे, लेकिन मालविका के कदम के बाद पार्टी ने डा.अमनदीप अरोड़ा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। अकाली दल पहले ही बरजिंदर सिंह बराड़ को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.