Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

केन्द्र सरकार ने कहा, “अगस्त से दिसंबर के बीच वैक्सीन की 135 करोड़ खुराक होगी उपलब्ध”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण पर अब तक कुल 9725 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ0 भारती प्रवीण पवार ने दी। उन्होंने बताया कि देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर अब तक कुल 9725.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें टीकों की खरीद और टीकाकरण के लिए परिचालन लागत शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि देश में टीकाकरण तेजी से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच कोरोना वैक्सीन की कुल 135 करोड़ डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ0 भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में बताया कि घरेलू वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ खरीद करार करने में कोई देरी नहीं हुई है। निर्माताओं को उनके साथ दिए गए आपूर्ति आदेशों के लिए अग्रिम भुगतान भी किया गया है।

“फाइजर वैक्सीन के लिए बातचीत चल रही” : स्वास्थ्य मंत्री

  • इससे पहले लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कोरोना वैक्सीन को लेकर टिप्पणी की। लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार का एक विशेषज्ञ समूह अभी भी फाइजर के साथ कोरोना वैक्सीन आपूर्ति पर बातचीत कर रहा है।
  • उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कई बार टीकाकरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण न करने की बात कह चुके हैं। हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक 18 साल से ऊपर के नागरिक का टीकाकरण करना है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।

देश में 42 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगी

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक कुल 42,34,17,030 डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से बीते 24 घंटे में 54,76,423 लोगों को वैक्सीन डोज दिए गए हैं।
  • भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 35,342 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 483 लोगों की मौत हो गई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या इस वक्त 4,05,513 है और अब तक कुल 4,19,470 मौतें हो चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!