Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेजों को एक बार फिर खोलने का किया फैसला, कई जगहों पर खुले स्कूल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। महामारी की दूसरी लहर के संक्रमण के काफी कम रिपोर्ट हो रहे आकड़ों के बीच विभिन्न राज्यों में अनलॉकिंग की प्रक्रिया भी अपने अंतिम चरण में है। राज्यों की सरकार द्वारा सीनियर कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने के लिए तारीखों की घोषणा की जा रही है और कुछ राज्यों में तो सीनियर क्लासेस के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं। इस क्रम में आइए बारी-बारी से जानते हैं विभिन्न राज्यों में स्कूल रिओपेनिंग 2021 की ताजा स्थिति के बारे में-

ओडिशा:

राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों को सोमवार, 26 जुलाई 2021 से खोले जाने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार में स्कूल और मास एजुकेशन मिनिस्टर समीर रंजन दास ने वीरवार, 22 जुलाई को जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा, “हमने 26 जुलाई से कक्षा 10, 12 के लिए छात्रावास फिर से खोलने का फैसला किया है। हालांकि, हमने छात्रों से अपने माता-पिता की सहमति लेने के लिए कहा है। जो लोग ट्रेडिशनल क्लासेस में शामिल नहीं होना चाहेंगे, वे ऑनलाइन शिक्षा जारी रख सकते हैं।”

राजस्थान: 

राज्य सरकार ने भी स्कूलों को खोले जाने की तारीख घोषित कर दी है। राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने वीरवार, 22 जुलाई 2021 को इस सम्बन्ध में जानकारी साझा करते हुए कहा, “आज हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के सभी विद्यालयों को 02 अगस्त से खोलने का निर्णय लिया गया है।” हालांकि, राजस्थान शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट नहीं किया कि राज्य के शासकीय और निजी स्कूल अन्य राज्यों की तरह सिर्फ सीनियर कक्षाओं यानि 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ही खुलेंगे या सभी के लिए। माना जा रहा है कि राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तृत अधिसूचना आज, 23 जुलाई 2021 को जारी की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश:

राज्य सरकार की तरफ से भी राज्य के स्कूलों को कक्षा 10 से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए खोले जाने की तारीख घोषित कर दी गयी है। समाचार एजेंसी एएनआई के वीरवार, 22 जुलाई के एक अपडेट के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को 2 अगस्त 2021 से खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के स्टूडेंट्स को भी स्कूलों को सिर्फ डाउट क्लियरेंस यानि प्रश्नों के हल जानने के लिए बुलाने की छूट दी गयी है। इस दौरान सभी को कोविड-19 से सम्बन्धित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

गुजरात: 

राज्य सरकार ने भी सरकारी और निजी स्कूलों को सीनियर कक्षाओं 9वीं से 12वीं के लिए सोमवार, 26 जुलाई से खोलने की छूट दे दी है। हालांकि, एक बार में सिर्फ 50 फीसदी छात्रों को ही बुलाया जा सकेगा।

महाराष्ट्र: 

महाराष्ट्र सरकार ने 8वीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए स्टूडेंट्स के लिए 15 जुलाई 2021 से ही खोले जा चुके हैं। हालांकि, सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में स्कूलों को खोलने की छूट दी गयी है जहां महामारी के संक्रमण के मामले नहीं हैं।

मध्य प्रदेश:

राज्य सरकार ने 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं कक्षाओं के स्टूडेंट्स को बुलाने की छूट स्कूलों को दी है। साथ ही, 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स को अगस्त के पहले सप्ताह से बुलाने की तारीख पर निर्णय महामारी की स्थिति के आकलन के बाद लिया जाना है। इसके बाद मिडिल व प्राइमरी कक्षाओं के स्कूलों को 15 अगस्त के बाद स्थिति के आकलन के बाद खोलने के निर्णय लिये जाने की जानकारी दी गयी है।

छत्तीसगढ़:

राज्य सरकार ने 11वीं व 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों को 2 अगस्त 2021 से 50 फीसदी अटेंडेंस के साथ खोलने की छूट दी गयी है।

हरियाणा:

राज्य में 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को 16 जुलाई से खोला जा चुका है। वहीं, 6वीं से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 23 जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान स्कूलों को सभी जरूरी सावधानियां और उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

बिहार:

राज्य में भी 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को और सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 12 जुलाई से खोला जा चुका है। हालांकि, एक बार में सिर्फ 50 फीसदी उपस्थिति ही रखनी होगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.