Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2022, सोमवार, देहरादून। विधायक रायपुर विधानसभा उमेश शर्मा काऊ एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की सयुंक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद में घटित दैवीय आपदा घटना में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, विद्युत, शिक्षा, वन विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की अद्यतन जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र में हुई आपदा के दृष्टिगत जनजीवन को सामान्य बनाने तथा लोगों को सहायता पहुँचाने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग से संबंधित हुई क्षति का सही प्रकार से आकंलन करते हुए पुनःनिर्माण एवं अन्य कार्य में तेजी लाए ताकि क्षेत्र के प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की हर स्तर पर मदद एवं सुविधा मुहैया कराने में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, खाद्यान आदि मूलभूत सुविधा की उपलब्धता बनाने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को अर्लट रहते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी किए जा रहे पूर्व अनुमान/अलर्ट पर संबंधित क्षेत्र में कार्यरत विभागीय अधिकारियों/कार्मिकों को सक्रिय रहने तथा क्षेत्रीय लोगों को अलर्ट करते हुए संभावित आपदा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए ताकि जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुँचाई जा रही सहायता/रसद समय पर पहुँचाने एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव, दवाईयों का छिड़काव, सफाई व्यवस्था के साथ ही लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत, पेयजल, लाईन एवं सड़कों को सुचारू करते हुए जनसामान्य को पटरी पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि लापरवाही की दशा में संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० मनोज कुमार उप्रेती, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!