Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सुनी जनसमस्यायें, यथाशीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2022, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 46 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। तथा शेष शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आज जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण, भूमि कब्जा, भूमि मुआवजा कम मिलने, पेंशन, दाखिल खारिज, सीमांकन, पेयजल कनेक्शन दिलाने, भूमि की सर्वे रिर्पोट, अवैध निर्माण, भूमि पर कब्जा दिलाने, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, कोविड के दौरान शासकीय सेवाओं में लगे वाहनों का भुगतान दिलाने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में उनके विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही अपने विभागों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करें ताकि लोगों को अनावश्यक न भटकना पड़े।
उन्होंने कहा कि शिकायत का 1 से अधिक बार जनसुनवाई में आना गंभीरता से लिया जाएगा। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें की जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायत का समयबद्ध निस्तारण हो जाए तथा जिन शिकायतों के निस्तारण में समय लग रहा है उसकी प्रगति से शिकायतकर्ता को अवगत करा दिया जाए।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० शिव कुमार बरनवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, नगर निगम, एमडीडीए, समाज कल्याण, राजस्व आदि संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, चकराता सौरभ असवाल, विकासनगर विनोद कुमार एवं डोईवाला युक्ता मिश्रा वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई में जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!