Breaking News :
>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

विधायक किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी में किया जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव-2023 कार्यक्रम का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2023, सोमवार, टिहरी गढ़वाल। आज जनपद मुख्यालय बहुउद्देशीय हॉल नई टिहरी में जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव 2023 कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल उपस्थित रहे।

MLA Kishore Upadhyay inaugurated the district level Kharif Farmers Festival-2023 program in New Tehri

कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी, उद्यान, पशुपालन, रेशम एवं सहकारिता लीड बैंक आदि विभागों के स्टाल लगाये गये, जिनका निरीक्षण मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में गणमान्य अतिथियों द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के लिए 09 रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा मोटा अनाज जैसे मंडुवा, झंगोरा, रामदाना आदि फसलों के उत्पादन को बढ़ाये जाने पर जोर दिया गया तथा भूमि की उर्वरकता को बढ़ाये जाने हेतु प्रयास करने सुझाव दिया गया।

विधायक प्रतापनगर नेगी द्वारा पारम्परिक बीजों के संरक्षण पर एंव जड़ी बूटी की खेती को बढ़ावा दिये जाने पर जोर दिया गया। के०वी०के० के वैज्ञानिकों द्वारा मोटे अनाज के प्रयोग के लाभ के सम्बन्ध की जानकारी दी गयी। वहीं सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि हमारी आजीविका का मुख्य साधन कृषि है और शासन के निर्देशन में जनपद में कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कृषक जागरूक हो सकें और नई तकनीक, नई पद्धति और आधुनिक मशीनों से अपनी खेती कर सकें। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक, बीज, खाद, फसल बीमा आदि की जानकारी देना है। कहा कि कृषि को एकीकृत कर इसके साथ मस्त्य पालन, मौन पालन, कुकुट पालन, बागवानी, पशुपालन आदि को समाहित कर कार्य किया जा रहा है, जिसका जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास खण्डों के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आयेाजित गोष्ठीयों के माध्यम से कृषकों को जागरूक करना, कृषि में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना है।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत कृषि क्षेत्र के समग्र विकास एवं उत्पादन वृद्धि हेतु जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के अन्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी हेतु स्थल चिन्ह्ति किये गये हैं। गोष्ठियों में दिनांक 25 अप्रैल, 2023 से 03 मई, 2023 तक मिलेट के उत्पादन, संग्रहण, पौष्टिकता एवं उत्पादों का प्रदर्शन एवं प्रोत्साहन, फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि निवेश उपलब्ध कराना एवं रेखीय विभागों में संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट सहित जनपद के सभी 09 विकासखण्डों के कृषक, रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!