Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डहरिद्वार

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव-2023 का किया शुभारंभ

प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2023, सोमवार, हरिद्वार। सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत आज मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रांगण, बहादराबाद में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 24 अप्रैल से 03 मई 2023 तक आयोजित जनपद हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महोत्सव के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महोत्सव के माध्यम से कृषि विकास से सम्बन्धित समस्त केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी एवं लाभ कृषकों तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ये प्रचार वाहन सरकार जनता के द्वार के तहत हरिद्वार जनपद के न्याय पंचायत स्तर तक जायेंगे और केंद्र और राज्य सरकार के कृषि से संबंधित योजनाओ की जानकारी कृषकों को देगे l उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने के बारे में बताना और कृषकों की समस्या का समाधान द्वार पर जाकर करना है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है, जिससे किसान भाईयों के लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि विकास भी अनवरत बढ़ रहा है ।

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय प्रदेश में कुल कृषियोग्य भूमि 7.70 लाख हैक्टेयर थी, जिस पर खाद्यान्न उत्पादन 16.47 लाख मैट्रिक टन था । वर्तमान में कृषि योग्य भूमि घटकर 6.21 लाख हैक्टेयर हो गयी है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 19.23 लाख मैट्रिक टन हो गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों, कृषकों एवं विभाग द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में सराहानीय प्रयास किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव खरीफ 2023 का आयोजन प्रदेश की समस्त न्यायपंचायत, कृषि एवं समस्त रेखीय विभाग द्वारा 25 अप्रैल से 03 मई तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के सभी जनपदों में कृषक महोत्सव का शुभारम्भ करते हुये कृषक रथ अधिकारियों / वैज्ञानिकों के दल न्यायपंचायतों के लिये प्रस्थान करेंगे। जिसमें स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा गोष्ठियों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सहित संबंधित पदाधिकारी तथा अधिकारी उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!