Breaking News :
>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव के दौरान दिए भड़काऊ भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस ने मिथुन चक्रवर्ती से की पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोलकाता पुलिस आज बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मिथुन से वर्चुअल माध्यम से पूछताछ कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए महानगर के मानिकतल्ला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बता दें कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्‍मदिन भी है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के एक माह बाद मिथुन ने उक्त प्राथमिकी के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें एफआइआर खारिज करने का अनुरोध किया गया था। हालांकि हाई कोर्ट ने मिथुन को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जांच अधिकारी के समक्ष पूछताछ में शामिल होने का पिछले हफ्ते निर्देश दिया था। अदालत ने साथ ही जांच अधिकारी को भी निर्देश दिया था कि वह मिथुन को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपस्थित होने के लिए तर्कसंगत समय दें। मिथुन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर भाषण में अपनी फिल्मों के चर्चित संवाद बोलकर चुनाव के बाद हुई हिंसा को भड़काया।

हालांकि चक्रवर्ती ने दावा किया है कि फिल्मों के ऐसे संवाद केवल हास्य-विनोद के लिए बोले गए थे और वह निर्दोष हैं तथा ऐसे किसी अपराध में शामिल नहीं हैं जिसके आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं। चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। मानिकतल्ला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘‘मारबो एखाने लाश पोड़बे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!