Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव एवं प्रभावी रोकथाम में जुटी दिल्ली सरकार – की जाएगी 5000 हेल्थ सहायकों की भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कई सारी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए मैं खुद दिल्ली के कई अस्पतालों में गया हूं। ऑक्सीजन का इंतजाम किया जा रहा है। हमने पहली दो लहरों में देखा है कि ऐसे समय में मेडिकल स्टाफ की बहुत कमी हो जाती है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है कि 5000 हेल्थ सहायक की भर्ती की जाएगी। इन्हें कम्युनिटी नर्सिंग असिस्टेंट भी कहते हैं। भर्ती के बाद इन 5000 युवाओं को 2-2 सप्ताह की ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने काह कि यूके और इंग्लैंड में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। इसे देखते हुए हम भी तैयारी में जुटे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है कि भर्ती करने के बाद 5000 हेल्थ सहायकों को आइपी यूनिवर्सिटी के माध्यम से ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। दिल्ली के 9 मेजर मेडिकल इंस्टीट्यूट हैं वहां पर इन सभी ट्रेनिंग दी जाएगी। ये लोग डॉक्टरों व नर्सों की मदद करेंगे। 5000 लोगों को हम ट्रेंड कर के छोड़ देंगे। जब जरूरत पड़ेगी इन्हें लगाया जाएगा।

विदित रहे कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने गुजरात दौरे के दौरान एलान किया था कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है। यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात पहुंचे थे। वह इससे पहले फरवरी में सूरत गए थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी। आम आदमी पार्टी ने 120 सदस्यों वाली सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में 27 पर जीत दर्ज की थी। पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

[box type=”shadow” ]अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 17 जून यानी बृहस्पतिवार से कम्युनिटी नर्सिंग असिस्टेंट यानी हेल्थ सहायक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद चयनित लोगों की 28 जून से ट्रेनिंग होगी। 12 वीं कक्षा पास लोगों को लिया जाएगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!