Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

कार में गलती से चली गोली, शेरवुड के छात्र की मौत

बाजपुर, ऊधमसिंह नगर : पंजाब के जेल एवं सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साले एवं पीए रविंदर सिंह बब्बी के बेटे एरन बराड़ (13) की पिता की रिवॉल्वर से चली गोली से मौत हो गई। परिजन एरन को शेरवुड कॉलेज छोड़ने नैनीताल जा रहे थे। हादसा बाजपुर से कुछ दूर आगे बरहैनी के जंगल के समीप हुआ।

एरन बराड़ नैनीताल शेरवुड कॉलेज में सातवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार शाम गांव अबुल खुराना, जिला मुक्तसर साहिब जालंधर (पंजाब) निवासी रविंदर सिंह बब्बी परिवार के साथ बेटे को कार से छोड़ने नैनीताल आ रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी कार बाजपुर से आगे बरहैनी के जंगल तक पहुंच चुकी थी। बब्बी ने गर्मी के चलते रिवॉल्वर कमर से निकालकर कार की सीट पर ही रख दी। अचानक एरन से गोली चल गई और उसके सीने पर जा लगी।

हादसे से हड़बड़ाए परिजन तुरंत वापस बाजपुर पहुंचे और लहूलुहान एरन को निजी अस्पताल में ले आए। यहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। तब तक बाजपुर के फौजी कालोनी निवासी बब्बी के मित्र सरताज सिंह औलख भी अस्पताल पहुंच गए। सभी लोग एरन को लेकर दिल्ली पहुंचे। सरताज सिंह ने बताया कि दोपहर दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान एरन ने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।

पुलिस प्रशासन को नहीं लगी भनक 

जंगल के बीच कार में चली गोली से शेरवुड के छात्र एरन की मौत की सूचना तो दूर ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं एएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

स्कूल शोक में डूबा 

देश-दुनिया के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में सातवीं के छात्र एरन बराड़ की मौत के बाद सन्नाटा छा गया है। महानायक अमिताभ बच्चन, कबीर बेदी समेत अनेक प्रतिभावान देने वाले कॉलेज का शैक्षणिक स्तर वैश्विक स्तर का है। शुक्रवार को एक हादसे ने एक बार फिर कॉलेज में शोक छा गया है।

यहां बता दें कि अप्रैल 2010 में रामनगर में टै्रक्टर ट्रॉली हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि नवंबर 2016 में बीमारी से ग्रसित कॉलेज के छात्र शान प्रजापति की नोएडा के अस्पताल में मौत हो गई थी। यह मामला राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में भी रहा।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने तक इस मामले में भारत सरकार से बात की। इधर इन घटनाओं के इतर कॉलेज के अपूर्व विक्रम शाह ने स्वच्छता पर महानायक अमिताभ बच्चे के समक्ष कविताएं सुनाकर कॉलेज के शैक्षणिक स्तर को वैश्विक पहचान दिला दी।

हादसों से उबरने के बाद कॉलेज प्रबंधन नई ऊर्जा के साथ कॉलेज विकास में जुटा था कि शुक्रवार को हादसे ने उसे झकझोर कर रख दिया। घटना से प्रधानाचार्य अमनदीप संधू गमगीन हैं।

बेहद हंसमुख स्वभाव का था छात्र

कॉलेज के शिक्षकों के अनुसार छात्र एरन बराड़ बेहद हंसमुंख स्वभाव का था। शिक्षकों के अनुसार पिछले साल जून में आयोजित कॉलेज के फाउंडेशन डे पर छात्र द्वारा फ्लोजन नाटक के मंचन में शानदार भूमिका अदा कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इसके अलावा विद्यालय में आयोजित तमाम अन्य गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में वह सक्रियता से हिस्सा लेता था। साथी की मौत से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं गम में डूबे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!