Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

एक सड़क से डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी कार, युवक की मौत

मसूरी, देहरादून: हाथीपांव-कार्ट मैकेंजी रोड पर एक कार सड़क के नीचे लुढ़कर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कटर से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारूति 800 कार संख्या यूपी 07 एच 9038 हाथी पांव पुराने टोल से लगभग डेढ़ किमी आगे हाथी पांव-कार्ट मैकेंजी रोड़ पर अनियंत्रित हो दई। इस दौरान कार सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर छत के बल जा गिरी।

हादसे में कार चला रहे अमन अरोडा (34) पुत्र स्वर्गीय एमएम अरोड़ा निवासी निकट कुलड़ी मस्जिद मसूरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार के छत के बल गिरने से मृतक का सिर पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया।

बताया गया कि कार बहुत तेजी में रही होगी और चालक मोड़ नहीं काट पाया। इससे हवा में लहराते हुए कार 150 मीटर नीचे सड़क पर छत के बल गिरी।

हाथी पांव कार्ट मैकेंजी रोड से गुजर रहे लोगों ने फायर व पुलिस सर्विस को कार दुर्घटना की खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छत के बल गिरी कार को सीधा किया और कटर से कार की छत व दरवाजे काटकर अमन अरोड़ा के शव को बाहर निकाला।

बताया गया है कि अमन के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। इनमें एक जिला नैनीताल व दूसरी पंजाब में रहती हैं। दोनों को पुलिस ने दुर्घटना की सूचना दे दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!