Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
उत्तराखण्ड

मान मर्यादा में रहें मंत्री और अधिकारी: हरक सिंह रावत

नैनीताल: वन महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में नैनीताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में उत्तरा बहुगुणा के मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्यमंत्री हो या फिर कोई मंत्री, अधिकारी या शिक्षिका हम सबको अपनी मान मर्यादा में रहकर कार्य करना होगा।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो राज्य के विकास में काफी अड़चनें आएंगी। इसके लिए जरूरी है कि सभी मिलकर राज्य के विकास में सहयोग करें। सभी जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के साथ विनम्र व्यवहार करें। उनकी हर समस्या को समझकर निराकरण करने की कोशिश करें।

हरक ने कहा कि वन पंचायतों को सुदृढ़ किया जाएगा और कैंपा और जायका योजना का संचालन भी वन पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। वन पंचायतों को इसके लिए सीधे रकम जारी की गई है। वन मंत्री ने कहा कि राज्य में बांस बोर्ड की स्थिति अच्छी नहीं है। देश की जैव विविधता में 28 फीसद योगदान उत्तराखंड का है।

यदि उत्तराखंड का पर्यावरण दूषित होगा तो इसका प्रभाव पूरे देश में पड़ेगा, इसलिए उत्तराखंड के कंधे पर देश व दुनियां के पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी भी है। कंडी मार्ग निर्माण पर प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सितंबर माह तक सर्वे रिपोर्ट मिल जाएगी। यदि कोई सुप्रीम कोर्ट भी जाएगा तो सरकार वहां भी दमदार तरीके से पक्ष रखेगी और कंडी रोड बनकर रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!