Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
उत्तराखण्ड

उफनती नदी, एक ट्रॉली और 200 स्कूली बच्चे

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग से महज 18 किलोमीटर दूर केदार घाटी के विजयनगर कस्बे में करीब दो सौ बच्चे कतार में खड़े होकर ट्रॉली में स्थान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2013 में मंदाकिनी की उफनती लहरों ने आधे कस्बे के साथ ही नदी पर बने एकमात्र पुल को भी लील लिया था। तब से यही ट्रॉली उस पार जाने का अकेला सहारा है।

हालांकि बीते पांच साल से इन मासूमों के लिए यह कार्य उनकी दिनचर्या का हिस्सा ही है, लेकिन बरसात के दिनों में उफनती मंदाकिनी की लहर दिलों में दहशत पैदा करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पांच साल में ऐसी ट्रॉलियों से 45 हादसे हो चुके हैं, जिनमें पांच की जान गई और कई को गंभीर चोट आई हैं। जाहिर है मानसून का सीजन इनके लिए किसी दु:स्वपन से कम नहीं है। मंदाकिनी के पार बड़मा और चिलरगढ़ पट्टी के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के बच्चों को शिक्षा के लिए विजयनगर आना पड़ता है।

चार साल से नहीं बना एक अदद पुल

केदारनाथ त्रसदी के बाद केदार घाटी में मंदाकिनी के पार बसे गांवों की जिंदगी ट्रॉली पर ही टंगी है। वर्ष 2014 में यहां पैदल पुल निर्माण को मंजूरी मिली और इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई, लेकिन सिस्टम की कछुआ चाल से पुल अभी भी निर्माणाधीन है। ग्रामीणों के लिए नदी पर अस्थायी व्यवस्था के तौर पर एक फोल्डिंग पुल भी बनाया गया था, लेकिन पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान यह भी क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में इसे हटाना पड़ा।

विजयनगर व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सावन नेगी का आरोप है कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा मासूमों को उठाना पड़ा रहा है। वह कहते हैं कि पांच साल की अवधि कम नहीं होती, लेकिन एक अदद पुल नहीं बन सका।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!