Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

जौलीग्राण्ट से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की माँग को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री से मिले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

  • देहरादून, पंतनगर और दिल्ली को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाये। 

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 12 दिसम्बर 2020, देहरादून/नई दिल्ली (सू.ब्यूरो)। उत्तराखंड में विदेशी हवाई सेवाओं का संचालन किये जाने को लेकर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर भेंट कर उत्तराखंड स्थित जनपद पिथौरागढ़ में हवाई कनेक्टिविटी के साथ साथ राज्य में अन्तर्रराष्टीय उड़ानें शुरू किये जाने सहित अनेक विषयों पर चर्चा की।

श्री सतपाल महाराज ने बताया कि विधायक श्रीमती चंद्रा पंत ने उनसे आग्रह किया था कि पंतनगर के लिए देहरादून व दिल्ली से हवाई सेवायें प्रारंभ होनी चाहिए। उनके इस आग्रह और प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की आवक के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री से मुलाकात कर मैंने उनसे राज्य में हवाई सेवायें शुरू करने का अनुरोध किया गया है। मैंने उन्हें बताया कि दिल्ली से एक दिन फ्लाइट पंतनगर के लिए चले, पंतनगर से देहरादून और देहरादून से दिल्ली आ जाए, जबकि अन्य दिनों में दिल्ली से देहरादून और देहरादून से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली के लिए जहाज उड़ान भरें। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे इस प्रस्ताव पर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हरदीप सिंह पुरी ने मुझे आश्वस्त किया है कि वह इस पर शीघ्र ही कार्यवाही करेंगे।

[box type=”shadow” ]

श्री सतपाल महाराज ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री को सौंपे एक पत्र में उनसे आग्रह किया है कि यहाँ से विदेशी हवाई सेवाओं के संचालन की भी अनुमति प्रदान की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक विदेशी पर्यटक उत्तराखंड स्थित पवित्र धामों के दर्शन करने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकें। श्री सतपाल महाराज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि से एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक लगातार राज्य का दौरा करते रहे हैं। उत्तराखंड आकर पर्यटक यहाँ हिल स्टेशन, वन्यजीव पार्क, तीर्थ स्थल में घूमने के साथ साथ ट्रैकिंग मार्ग, साहसिक पर्यटन और योग केन्द्रों का लाभ उठाते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम यहाँ पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास करने के साथ-साथ वैंकूवर जैसे शहरों की तरह इनबॉउंड विदेशी पर्यटकों के लिए कनेक्टिविटी की उचित व्यवस्था पर ध्यान दें। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री को कहा कि उत्तराखंड के लोकप्रिय स्थलों हेमकुंड साहिब, चारधाम, ऋषिकेश, मसूरी, औली आदि में न्यूयॉर्क, दुबई, लंदन से आने वाले पर्यटकों के लिए एयर बस 380 बोइंग 777 जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सीधे राज्य में पहुँचनी चाहिए ताकि देश विदेश से यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिकी में भी वृद्धि हो।

श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को बताया कि उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आने से फलों, फूलों और जड़ी-बूटियों जैसे स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प और आंतरिक बाजारों को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन “लोकल फॉर वोकल” को भी साकार करने में मदद मिलेगी।[/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!