Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

आगामी कुम्भ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 12 दिसम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुम्भ मेले को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेले के कार्यों के संबंध में सभी आवश्यक स्वीकृतियों, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता आदि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि कुंभ मेले के संपन्न होने के पश्चात इस संबंध में कोई अनावश्यक विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत कुंभ मेले के लिए स्पेशल कोविड ऑफिसर तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के लिये मेला अधिकारी को 2 करोड़ तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल को 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के अधिकार प्रदान करते हुए आयुक्त के स्तर पर स्वीकृत होने वाले कार्यों के लिए अनुभवी अभियंताओं एवं वरिष्ठ वित्त अधिकारी की समिति गठित करने के भी निर्देश दिए जो आयुक्त को कुम्भ व्यवस्था की स्वीकृति जारी करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों से सभी स्थाई निर्माण कार्यों को 31 जनवरी से पूर्व पूर्ण करने तथा अस्थाई निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुंभ कार्यों को पूर्ण करने में कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए, उन्होंने इसके लिए विभागीय सचिवों को भी कार्यों की निरंतरता के साथ अनुश्रवण के निर्देश दिए।

शनिवार को सचिवालय में कुम्भ मेले की व्यव्स्थाओं के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कुम्भ के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर सम्पादित होने वाली व्यवस्थाओं की एसओपी जारी करने के साथ ही डाक्यूमेन्टेशन पर ध्यान दिया जाय। उन्होंने इस सम्बन्ध में व्यापक जन जागरूकता के प्रसार पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मेलाधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी हरिद्वार को कुम्भ मेले के नोटिफिकेशन के पूर्व होने वाले स्नान पर्वों के सम्बन्ध में सभी तैयारियाँ समय से सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में सचिव लोनिवि श्री आर.के. सुधांशु ने हरिद्वार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पुलों के निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि रूड़की बाईपास के साथ ही सभी महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य 31 जनवरी से पूर्व कर लिया जायेगा, इसके लिये कार्यदायी संस्थाओं का तेजी से कार्य सम्पन्न करने के निर्देश देने के साथ ही निर्माण कार्यों की निरन्तर निगरानी की जा रही है।

सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत कुम्भ मेले में आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मेलाधिकारी से प्रत्येक दुकान पर मास्क सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के साथ ही इस सम्बन्ध में अपनाये जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों के लिए जन जागरूकता का प्रसार विभिन्न प्रचार माध्यमों के स्तर पर सुनिश्चित करायी जाय। उन्होंने कहा कि कोविड हास्पिटल के साथ ही कोविड सेन्टरों की स्थापना, कोविड कन्ट्रोल रूम आदि का डाटा बैस मैनेजमेंट के साथ ही पूरे क्रिया-कलापों का डाक्यूमेंटेशन किया जाय। उन्होंने कहा कि उपकरणों आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाय, इसके लिए यदि धनराशि की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाय। उन्होंने कुंभ मेले में कार्य करने वाले कार्मिकों के वेक्सिनेशन की रूप रेखा भी तय करने की अपेक्षा मेलाधिकारी से की।

सचिव नगर विकास श्री शैलेश बगोली ने बताया कि कुम्भ मेले के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के स्तर पर 473 करोड़ लागत के 124 निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, जिनका निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है।
मेलाधिकारी श्री दीपक रावत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अवगत कराया कि कुम्भ मेला क्षेत्र का ड्रेसिंग व लेबिलिंग कार्य, अस्थायी निर्माण कार्यों, टिन टेन्टेज, अस्थायी पुलों के निर्माण के साथ ही साफ सफाई आदि के लिये आवाश्यक उपकरणों के क्रय की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला श्री संजय गुंज्याल ने मेले में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले के लिये सुरक्षा की दृष्टि से 6 जोन, 24 सेक्टर, 21 थाने, 9 पुलिस लाइन, 23 पुलिस चौकी, 25 चैक पोस्ट के साथ ही आवश्यकतानुसार राज्य व केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक संचार प्रणाली के उपयोग पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में नगर विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, सचिव वित्त श्रीमती सौजन्या, आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन के साथ ही सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!