Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गन्ना मन्त्री यतीश्वरानन्द ने अपनी मेल आईडी जारी कर सार्वजनिक कर जनता से माँगे सुझाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने अपनी मेल आईडी सार्वजनिक कर जनता से सुझाव माँगे हैं। कोविड-19 के समय मे लगातार सक्रिय रहने वाले मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि राज्य का विकास एवं उत्थान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जिसमे आपके सुझावों की अहम भूमिका है। इसलिए मुझसे जुड़े विभाग भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व कोरोना की रोकथाम हेतू हम आपके सुझाव आमंत्रित करते है। प्रदेश व विभागीय हित मे होने वाले सुझावों को तत्काल अमल में लाया जाएगा।
इसके साथ ही इमेज डालकर उसमे अपनी swamiji.bjp@gmail.com मेल आईडी सार्वजनिक की है।
स्वामी यतीश्वरानन्द तीरथ सरकार के पहले मंत्री है जिन्होंने मेल आई डी जारी कर जनता से सुझाव मांगे है। उन्होंने ही पीपीई किट पहन कर हरिद्वार के बेस हॉस्पिटल में कोरोना मरीजो व स्वास्थ्य कर्मियों से मिलने की पहल की थी। उत्तरकाशी के कोरोना प्रभारी होने के नाते वह तीन दिवसीय दौरे पर रहने के साथ साथ हरिद्वार में भी लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। उनके देहरादून आवास से प्रदेश भर कोरोना मरीजो को बेड, ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर दिलवाने के भी कार्य युद्धस्तर पर किया गया।

मेल आईडी जारी होने के बाद उन्हें लगातार सुझाव के साथ साथ शिकायतें भी मिल रही हैं।

इस पर स्वामी यतीश्वरानन्द का कहना है कि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। उन्होंने हमें चुनकर भेजा है। इसलिए उनके सुझाव हमारी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। जनता से मिलने वाले सुझाव व शिकायतों से वह मुख्यमंत्री को भी अवगत करायेंगे। हम राज्य व विभागीय हित मे मिलने वाले सुझावों पर अमल करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!