Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें बढ़ाकर सैम्पलिंग कायों में तेजी लाने के दिए निर्देश, जानिए जनपद देहरादून में आज की अन्य गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें बढ़ाकर सैम्पलिंग कायों में तेजी लाने को कहा तथा निर्देश दिए कि जिन गाँवों में सक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं ऐसे गाँवों के समीप के गाँवों में सैम्पलिंग तथा सर्विलांस कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे संक्रमण को अन्य क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हो रही है कई संगठनों द्वारा स्वयं से दवाईयाँ वितरण की जा रही हैं इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए यदि कोई संगठन किसी क्षेत्र में दवाईयाँ बांटता है तो पहले इसकी अनुमति मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर लें ताकि प्रशासन के पास सूचना रहे की किन क्षेत्रों में कौन सी दवाईयाँ बाटी गयी हैं। यदि कोई व्यक्ति/संगठन बिना अनुमति प्राप्त किए दवाईयाँ बांटते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध निर्धारित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि समस्त ड्रग इंस्पैक्टरों को निर्देशित किया जाए कि यदि कोई मेडिकल स्टोर किसी व्यक्ति को बिना चिकित्सक के परामर्श/पर्चे के बैगर जुखाम, सर्दी, खांसी, बुखार की दवाई देते हैं तो सम्बन्धित व्यक्ति का नाम, पूर्ण पता एवं मोबाईल नम्बर अंकित करें तथा प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें, यदि कोई मेडिकल स्टोर सूचना नही देता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आशा कर्यकर्तियों को आक्सीमीटर, थर्मामीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हो रही हैं किसी-किसी स्थान पर सैम्पल प्राप्त करते समय लैब्स द्वारा सैम्पल देने वाले व्यक्तियों को होमआयशोलेशन किट उपलब्ध नही कराई जा रही है, उन्होंने कहा समस्त लैब्स को निर्देशित किया जाए कि सैम्पल प्राप्त करते समय सम्बन्धित व्यक्ति को अनिवार्यरूप से होम आयशोलेशन किट उपलब्ध करा दी जाए तथा ऐसा ना करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने विभिन्न चिकित्सालयों हेतु नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त चिकित्सालयों में सिटी स्कैन, उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों की रेट लिस्ट रिसैम्पसन पर चस्पा करवाई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को डेथ ऑडिट कराते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सैम्पलिंग बढ़ाने तथा कन्टेंमेंट जोन प्रभावी सर्विलांस कार्य सम्पादित किए जाए तथा सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, ग्राम पंचायतों में निरन्तर सेनिटाइजेशन करवाने के साथ ही शमशानघाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में भी नियमित सेनिटाइजेशन करवाया जाए।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित केहरी गाँव ठाकुरपुर रोड, तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मौजा डूमेट तथा तहसील त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैन्द्रथ खेड़ा सिटी में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

बैठक में अवगत कराया गया कि चकराता के बिन्दार गाँव, कौना गाँव, त्यूणी में मैन्दरथ, चात्रा, हनोल, विकासनगर में लांघरा, एटनबाग, सहसपुर में हरिपुर,पालवा, डोईवाला में कोठारी मौहल्ला जौलीग्रान्ट, बड़ोवाला, भानियावाला, छिद्दरवाला तथा ऋषिकेश में रायवाला, खदरी में एन्टीजन सैम्पल प्राप्त किए गए, जिनमें चकराता में 317 से 8 पाॅजिटिव, त्यूणी में 157 में 08 पाॅजिटिव, विकासनगर में 150 में 18 पाजिटिव, सहसपुर में 59 में से 14 पाजिटिव, डोईवाला में 211 में से 2 पाॅजिटिव व्यक्ति चिहिन्त हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!