Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “आपदा से निपटने के लिए हम पूरी तरह से मुस्तैद हैं”

  • रैणी गाँव के सभी 54 परिवार सुरक्षित स्थान पर : महाराज
  • धारचूला घाटी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर बात कर बाढ़ सुरक्षा उपायों के साथ-साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों की जानकारी लेने के अलावा जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला घाटी में फंसे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के और रैणी गाँव के लोगों की सुरक्षा में सभी आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने जनपद चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदोरिया से बात कर रैणी गाँव की स्थिति की जानकारी लेने के साथ-साथ निर्देश दिए हैं कि स्थानीय लोगों आवश्यकता की सभी जरूरी वस्तुयें उन्हें उपलब्ध करवाई जायें।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रैणी गाँव में रह रहे लगभग 54 परिवारों को सुरक्षित जगह पर पहुँचा दिया गया है। वहाँ स्थित गौरा देवी की प्रतिमा को भी हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अनाज की कोई कमी नहीं है। जो भी दिक्कतें उनको होगी उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सारी व्यवस्थायें पूरी हो चुकी हैं, हम पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि रेणी गाँव के अंदर कुछ सड़क धंस गई हैं उनकी कनेक्टिविटी जारी रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, नीति घाटी अवरूद्ध न हो, जोशीमठ से उसका संपर्क बना रहे इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
मेरे द्वारा सचिव एसटीआरएफ एवं सिंचाई एस.ए. मरूगेशन और प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन को भी निर्देशित किया गया है कि वह पूरी जानकारी प्राप्त करें और उसके अनुसार समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्यवस्थायें चाक-चौबंद होनी चाहिए, लोगों की सुरक्षा जरूरी है। नदी की पूरी मानिटरिंग होनी चाहिए ताकि लोगों को पूर्व सूचना दी जा सके।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने एनएचपीसी परिसर तपोवन के समीप बहने वाली काली नदी के बहाव से होने वाले खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनंद स्वरूप से फोन पर बात कर सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी ने सिंचाई मंत्री को अवगत कराया कि एनएचपीसी तपोवन के समीप पड़ोसी देश नेपाल द्वारा अपनी सीमा पर कुछ सिविल कार्य किया जा रहा है जिसके कारण उनके द्वारा काली नदी का बहाव एनएचपीसी परिसर तपोवन की ओर मोड़ दिया गया है जिसके कारण काली नदी के किनारे स्पर्स की बुनियाद में कटाव शुरू हो गया था। सिंचाई विभाग के माध्यम से पत्थर और बोल्डर डालकर बायर क्रेट लगवाने का कार्य किया जा रहा है। जो कि शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नेपाल की ओर से आ रही दिक्कत का समाधान शीघ्र करने के प्रयास किये जा रहे हैं। सिंचाई मंत्री ने बताया कि धारचूला घाटी दारमा एवं अन्य जगहों पर काफी नुकसान हुआ है। सड़कें बंद हो गई हैं, कुछ पूल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनको ठीक करने की का प्रयास चल रहा है। कुछ लोग अभी भी धारचूला की घाटियों में फंसे हैं, उनको हेलीकाप्टर के माध्यम से रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!