Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारियों को अपने मुख्यालय में बने रहने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, नैनीताल (सूचना)। मानसून एवं अतिवृष्टि के कारण मण्डल के जनपदों में सडक मार्ग अवरूद्व होने, सम्पर्क सेतु, पेयजल, विद्युत, दूरसंचार के साथ ही अन्य विभागीय परिसम्पत्तियों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही विभिन्न नगरों, ग्रामों मे भूस्खलन एवं नदी-नाले के कटाव से क्षति पहुँचने एवं क्षति होने की सम्भावनाओं से सम्बन्धित सूचनायें प्राप्त हो रही है।

सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊँ मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने मुख्यालय में बने रहेंगे तथा मण्डलायुक्त की अनुमति/स्वीकृति लिये बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगे। अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले जनपदों क्षेत्रों का मानसून अवधि मे समय-समय पर भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मण्डलीय अधिकारी समय-समय पर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा मानसून के दौरान किये जा रहे कार्यों, निरीक्षणों आदि की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा मानसून के दौरान अपनी कार्यों के सफल निर्वहन किये जाने तथा वांछित स्वीकृति एवं अनुमोदन उचित मार्गदर्शन एवं त्वरित सहयोग उपलब्ध करायेंगे, साथ ही सम्बन्धित जिलाधिकारियों के संज्ञान में तथ्यात्मक स्थिति लाते हुये समस्या एवं कार्यो का निराकरण करेंगे।

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल अरविन्द सिह हृयांकी ने निर्देश दिए कि मानसून दौरान स्थानीय एवं जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा पुर्नस्थापना, सुरक्षा एवं बचाव के आवश्यक कार्य व उपाय युद्व स्तर पर कराया जाना अति आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों अन्तर विभागीय समन्वय तथा एक विभाग के ही एक से अधिक खण्डों, कार्यालयों मे उपलब्ध सामग्री अथवा मानव संसाधन के आपातकालीन आदान-प्रदान हेतु त्वरित निर्णय एवं क्रियान्वयन की प्रक्रियात्मक सुगमता हेतु मण्डल स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर क्षेत्र भ्रमण एवं समीक्षा कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे ताकि अतिवृष्टि एवं आपदा के दौरान पुर्नस्थापना, राहत एवं बचाव कार्य न्यून समय मे पूर्ण कराये जा सके।

मण्डलायुक्त ने कहा कि जानकारी प्राप्त हो रही है कि कतिपय मण्डल स्तरीय अधिकारी, विभागाध्यक्ष शासन स्तर पर आयोजित बैठकों का हवाला देकर अपने मण्डल मुख्यालय से प्रायः अनुपस्थित हो रहे हैं। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुये कहा कि मण्डलीय अधिकारी बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय कतई नहीं छोडेंगे, दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने तथा उल्लंघन संज्ञान में आने पर गम्भीरतापूर्वक लिया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!