Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्ड

मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा- सहकारिता का ढांचा किया जाएगा तय , साथ ही नियमावली भी बनाई जाएगी

देहरादून। उत्तराखंड सहकारिता विभाग की प्रमुख सहकारी संस्था प्रादेशिक को-आपरेटिव यूनियन (पीसीयू) की प्रथम बोर्ड बैठक में सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में सहकारिता का ढांचा तय किया जाएगा। इसके अलावा सहकारिता समिति अधिनियम, सहकारिता समिति कर्मचारी सेवा नियमावली लाई जाएगी। मंत्री ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

गुरुवार को राजपुर रोड स्थित इंस्टीट्यूट आफ को-आपरेटिव मैनेजमेंट में हुई बैठक में सहकारिता मंत्री ने नवनिर्वाचित बोर्ड को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के प्रशिक्षण के मामलों में यूनियन तेजी लाए और प्रदेशभर में ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करें। उन्होंने बोर्ड को भरोसा दिया कि सरकार उनके कामों को सहयोग प्रदान करेगी। कहा कि सहकारिता विभाग ने पिछले साढ़े चार साल में कई अहम बदलाव किए हैं। को-आपरेटिव बैंक ने एनपीए की अच्छी वसूली की है।

बैंकों में पारदर्शिता के साथ आइबीपीएस के माध्यम से नियुक्तियां कराई गई हैं, प्रदेश में 13 महिला शाखाएं खोली गई हैं। कहा कि उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जिन्होंने पैक्स कंप्यूटराइजेशन कराया है। इससे न्याय पंचायत स्तर पर सहकारिता विभाग कंप्यूटरीकृत हो गया है। कहा कि उत्तराखंड में 32 लाख लोग को-आपरेटिव से जुड़े हैं। प्रदेश के पांच लाख किसानों को ब्याज मुक्त कर दिया है।

उन्होंने राज्य सहकारी संघ को पर्वतीय क्षेत्रों से मंडवा, झंगोरा, सोयाबीन, राजमा आदि उत्पादों को किसानों से उचित मूल्य पर लेने के लिए निर्देशित किया है। जिससे किसानों की आय बढ़ सके और राज्य सहकारी संघ को बाजार मिल सके। मंत्री ने कहा कि सहकारिता में किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अनियमितताएं मिलेगी वहां जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।

गंगाजल के निर्यात पर लगी मुहर

प्रादेशिक को-आपरेटिव यूनियन के चेयरमैन रामकृष्ण मेहरोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक में उत्तराखंड से मिट्टी के बर्तनों में गंगाजल का निर्यात करने पर मुहर लगी। इसके अलावा देहरादून में जल्द ही आइसीसीएमआरटी ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। जिसमें को-आपरेटिव सर्विसेस से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे और को-आपरेटिव व को-आपरेटिव बैंकों से जुड़े व्यक्तियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि यूनियन अपनी गृह पत्रिका प्रति माह प्रकाशित करेगी, जिसमें को-आपरेटिव से संबंधित रिपोर्ट आलेख होगी। इसके लिए यूनियन का छापाखाना लगाने पर भी विचार हुआ।

प्रादेशिक को-आपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक एमपी त्रिपाठी ने यूनियन की गतिविधियों को बोर्ड के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि 2018 में यूनियन का गठन किया गया था। अब तक 163 समितियां जोड़ दी गई है। बोर्ड की मीटिंग में यूनियन का भवन बनाने पर भी विचार हुआ। बैठक में नेशनल को-आपरेटिव यूनियन आफ इंडिया (एनसीयूआइ) के लिए राज्य से निदेशक प्रदीप चौधरी का नाम चयनित किया गया। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, प्रदीप चौधरी, मनोज सिंह सामंत, शांति देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!