Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुँचे कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दिल्ली की अपनी पहली यात्रा में बसवराज बोम्मई शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बोम्मई दिल्ली के अपने दौरे के दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं के साथ उनकी बैठक के दौरान प्रस्तावित कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना है।

नए मुख्यमंत्री बोम्मई के लिए अपनी सरकार में मंत्रालय का विस्तार करना पहली बड़ी चुनौती होगी क्योंकि उन्हें राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर गुटों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कैबिनेट गठन की कवायद से गुजरना होगा। 2019 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले पार्टी के पुराने नेताओं और विधायकों में कई मंत्री पद पाने के आकांक्षी हैं।

कर्नाटक सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने स्पष्ट किया था कि वह एक अन्य वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार के विपरीत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा था कि हालांकि उनके समर्थक उनके लिए उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रहे हैं, लेकिन पार्टी उनके लिए जो भी भूमिका तय करेगी, वह स्वीकार करेंगे।

बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के शीर्ष पद से इस्तीफे के दो दिन बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस पद पर बने रहने की अटकलों को समाप्त कर दिया था। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले येदियुरप्पा ने आश्वासन दिया कि वह आगामी चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!