Breaking News :
>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
सम्पादकीय

मौसम में अप्रत्याशित बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2023, गुरुवार, देहरादून। मौसम की आँखमिचौली से हर कोई हैरान है। देश के कुछेक हिस्सों में जहाँ प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं मूसलाधार बारिश के चलते पूर्वोत्तर के इलाकों में बाढ़ की दुरियां हैं। एक खबर यह भी है कि करीब 62 साल बाद आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकसाथ मानसून सक्रिय हुआ है। यानी इन दो जगहों पर बारिश एक साथ हो रही है। आमतौर पर मुंबई में मानसून दिल्ली के मुकाबले 15 दिन पहले आ जाता है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले 21 जून, 1961 को दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून पहुँचा था।

बहरहाल, मौसम के बदलते स्वरूप के चलते उत्तर भारत में जहां सूर्य की तपिश से आमजन परेशान है वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात के कारण हालात काफी भयावह हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोग लू लगने से मारे गए तो वहीं पहाड़ी राज्यों-हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बादल फटने से हालात काफी खराब हो चले हैं। वहीं असम में बाढ़ से स्थिति बदतर है। राज्य में 61 राहत शिविरों में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शरण लिये हुए हैं। हाल के वर्षो में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

ऐसा कम ही बार देखा और महसूस किया गया कि मानूसन किसी खास इलाकों में काफी सक्रिय है तो कहीं हालात सूखे जैसे हैं। दरअसल, प्रकृति के साथ हमने जिस कदर खिलवाड़ किया है; यह सब उसी का नतीजा है। न तो हमने नदियों को तरीके से रखा और न पहाड़ों में उसके मूल स्वरूप में छोड़ा। प्रकृति के इन दो प्रमुख किरदार की हमने इज्जत नहीं की। यही कारण है कि कभी पहाड़ में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाती है तो कभी मैदानी इलाकों में नदियां विकराल रूप धारण करती हैं।

नदियों की साफ-सफाई पर तो किसी का भी ध्यान नहीं है। कागजों पर सिर्फ योजनाओं को उकेरा जाता है। हकीकत में उसे बिसरा दिया जाता है। कुल मिलाकर प्रकृति के साथ अन्याय का ही नतीजा है कि हम विषम परिस्थितियों को झेल रहे हैं। अभी भी इतना कुछ प्रतिकूल होने के बावजूद न तो जनता खुद में सुधार करती दिखती है और न सरकारी संस्थाएं। प्रदूषण ने कितना नुकसान पहुँचाया है; इस तथ्य से हर कोई वाकिफ है। लिहाजा, हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। हाँ, सुधार के लिए सरकार का मुंह ताकना कहीं से भी न तो न्यायोचित कहा जाएगा न समझदारी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!