Breaking News :
>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
दिल्लीदेश

और लाल हुआ टमाटर, 120 रुपये के पार, इस बीच तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2023, गुरुवार, नई दिल्ली। हरी सब्जियों के रेट आसमान छूने लगे हैं। वहीं टमाटर की बाआकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2023, गुरुवार, नई दिल्ली।त करें तो महज एक हफ्ते पहले तक 40 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर के भाव 6 गुना बढ़कर 120 रुपये पर पहुँच गए हैं। टमाटर की कीमतों में आए तेज उछाल को सरकार ने अस्थायी और मौसम-जनित परिस्थिति बताते हुए मंगलवार को कहा कि इसके दाम जल्दी ही नीचे आ जायेंगे। देश के कई शहरों में 100 रुपए और उससे भी अधिक दाम पर टमाटर बिकने की खबरें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में तो कीमतें लगभग 200 रुपए तक पहुँच गईं हैं और इसी वजह से खाना बनाने में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले टमाटर ने घरों का बजट बिगाडऩे का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तो मंगलवार को टमाटर की कीमत खुदरा बाजार में 160 रुपए से लेकर 180 रुपए प्रति किलो तक पहुँच गई। आलम यह है कि जो लोग टमाटर खरीदने के लिए आ रहे हैं, वो दाम सुनकर ही वापस हो जाते हैं और जिन्हें टमाटर ही चाहिए वो सिर्फ 100 से 200 ग्राम टमाटर खरीदने को मजबूर हैं।

इस बीच, उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने इस संदर्भ में कहा कि टमाटर की कीमतों में तीव्र वृद्धि एक अस्थायी समस्या है। उन्होंने कहा, ‘हर साल इस समय ऐसा होता है। दरअसल टमाटर बहुत जल्दी खराब होने वाला खाद्य उत्पाद है और अचानक बारिश होने से इसकी ढुलाई पर असर पड़ता है।’

मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि अगले कुछ दिनों में कीमतें कम होने वाली हैं, दिल्ली में सोलन और हिमाचल प्रदेश के अन्य केंद्रों से ताजा आपूर्ति की उम्मीद है, जिससे टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।’ अधिकारी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि 10 से 15 दिनों के भीतर टमाटर की कीमत कम होनी शुरू हो जाएगी।’
उपभोक्ता मामलों के विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 27 जून को अखिल भारतीय स्तर पर टमाटर की औसत कीमत 46 रुपये प्रति किलो रही। हालांकि इसकी अधिकतम कीमत 122 रुपये प्रति किलो भी दर्ज की गई है। देश के चार मेट्रो शहरों की बात करें तो दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 60 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 42 रुपए प्रति किलो, कोलकाता में 75 रुपए प्रति किलो और चेन्नई में 67 रुपए प्रति किलो रही।

हालांकि सरकारी आँकड़ों का कहना है कि कर्नाटक के बेल्लारी में टमाटर का भाव 122 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दूध एवं फल-सब्जियों की बिक्री करने वाली मदर डेयरी के स्टोर पर भी टमाटर का भाव एक हफ्ते में ही दोगुना होकर करीब 80 रुपए प्रति किलो हो चुका है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बारिश होने से टमाटर की आपूर्ति बाधित होने से इसके दाम में उछाल आया है।

राजधानी दिल्ली में सब्जी विक्रेता अलग-अलग जगहों पर टमाटर को 80-120 रुपए प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। पश्चिम विहार इलाके में सब्जियों के विक्रेता बब्लू ने कहा, ‘हम 15 जून तक 25-30 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर बेच रहे थे। कुछ दिनों में ही यह 40 रुपए प्रति किलो हो गया और फिर 60 और 80 रुपए प्रति किलो के भाव तक पहुंच गया है।’ सरकारी आँकड़ों के मुताबिक फसल सत्र 2022-23 में टमाटर का उत्पादन 2.062 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि इसके एक साल पहले यह 2.069 करोड़ टन रहा था।

इस बीच तमिलनाडु में सरकार ने टमाटर के बढ़ते दामों पर लगाम लगाना शुरू भी कर दिया है। यहाँ फार्म फ्रेश आउटलेट्स (एफएफओ) पर टमाटर बेचे जायेंगे। एफएफओ में टमाटर 68 रुपये प्रति किलो बिकेगा। एफएफओ में 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। तमिलनाडु सहकारिता, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री पेरियाकरुप्पन ने बताया कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए, टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!