Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी

अरब सागर के ऊपर सक्रिय मानसून के मजबूत होने से मुंबई में बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों मेें लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए मुंबई, उत्तरी कोंकण और महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसियों का कहना है कि एक पखवाड़े के अंतराल पर मुंबई में भारी बारिश का यह दूसरा दौर होगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने मुंबईवासियों को चार और पांच अगस्त को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इसके बाद छह अगस्त से बारिश की तीव्रता घटनी शुरु हो जाएगी। रात भर हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों से भूस्खलन भी हुआ है। भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है। लोअर परेल, दादर, हिंदमाता, किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। मौसम विभाग ने आज दोपहर तक हाइटाइड  की चेतावनी दी है। इसके चलते लोगों को बीच या फिर निचले इलाके में न जाने की सलाह दी गई है।

कई इलाकों में भरा पानी, दोपहर में हाइटाइड आने की संभावना

मुंबई में बारिश का दौर जारी है, पिछले 10 घंटों में यहां 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हाइटाइड आने की संभावना है जिसके चलते समुद्र में 4.45 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। लोगों को सलाह दी गयी है कि वह समुद्र तटों और अन्य निचले इलाकों से दूर रहे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।

 वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मराठा कॉलोनी के पास सांताक्रूज़ ईस्ट में लगातार बारिश के कारण पानी भर गया है।

मुंबई में लगातार वर्षा के बाद कांदिवली क्षेत्र में लोगों के घरों के अंदर बारिश का पानी प्रवेश कर गया है।

अत्याधिक जलभराव से यातायात प्रभावित

बारिश के कारण पश्चिमी लाइन पूरी तरह से बंद हो गई और कुर्ला और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच हार्बर लाइन भी बंद है। सेंट्रल लाइन धीमी गति से चल रही है। सड़कों पर अत्‍याधिक जलभराव की समस्‍या को देखते हुए मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्‍न हिस्‍सों में बसों के आठ रूट डायवर्ट कर दिये गये हैं। हाइटाइड की आशंका के कारण वडाला और परेल उपनगरीय सेवाओं में जल जमाव के कारण मुख्य लाइन और बंदरगाह लाइन को निलंबित कर दिया गया है। स्टेशनों के बीच कोई उपनगरीय ट्रेनें नहीं हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। प्रभादेवी में काफी ज्‍यादा पानी भर गया है, जिसे देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने विशेष उपनगरीय सेवाएं विरार-अंधेरी-बांद्रा के बीच रेल सेवा जारी रखी है लेकिन बांद्रा-चर्चगेट के बीच सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं।

मानसूनी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्‍न इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई के लोअर परेल में भी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्‍न हो गयी हैं। बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  (आईएमडी) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार को भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

मुंबई में लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न निचले हिस्सों में अत्‍याधिक पानी भर गया है परेल पूर्व की जलमग्‍न सड़कें।

किसी भी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने और लोगों को आश्रय की आवश्यकता होने पर बीएमसी स्कूलों को तैयार रखने के लिए शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 4 अगस्त और 5 अगस्त को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्‍याधिक भारी बारिश होगी। 4 अगस्त को रत्नागिरी जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि पालघर जिला में 5 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *