Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

5 अगस्त (बुधवार) को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि-पूजन के सुअवसर पर अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली मनायें : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 4 अगस्त 2020, देहरादून। बुधवार, 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है। देशवासियों में अत्यधिक उत्साह हैं। यह एक स्वर्णिम युग की शुरुवात हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  5 अगस्त को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवन श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि-पूजन कर शिलान्यास करेंगे। यह पल देशवासियों के लिए खुशियों का पल है और हर देशवासी इसे दीवाली के तौर पर मनाने के लिए अति उत्सुक है।

मा० मुख्यमंत्री ने आज सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा, ‘बुधवार 5 अगस्त को देश के लिए स्वर्णिम अवसर आ रहा है। जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिए, सैकड़ों युद्ध इसके लिए लड़े गए। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि हम इस अवसर पर अपने घरों में दीपावली मनायें, दिये जलाएं। भगवान श्रीराम दुनिया के एकमात्र ऐसे चरित्र हैं, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी किया। इस सुअवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह बुधवार, 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के सुअवसर पर अपने घरों में दिए जलाकर दीपावली मनायें। 

[box type=”shadow” ]

“अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 5 अगस्त को करने जा रहे हैं। अयोध्या में बनने वाला श्रीराम का भव्य मंदिर करोड़ो लोगों की आस्था से जुड़ा है। देश और समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण इस पावन अवसर पर हम सभी का वहाँ उपस्थित रहना सम्भव नहीं है। इसलिए आइये, हम सभी प्रभु श्रीराम का स्मरण अपने घरों में ही करें तथा कल 5 अगस्त शाम को अपने घरों में एक-एक दीप अवश्य जलायें। श्रद्धा और उत्साह के दीप से सम्पूर्ण भारतवर्ष को प्रकाशमान करें।”……….मुख्यमंत्री[/box]

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास 5100 घी के दीयों से जगमगाएगा। उधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव के साथ सुंदर कांड का पाठ होगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से भी घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर प्रदेश और जिला कार्यालय में  दीपोत्सव व रंगोली के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ होगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के अवसर पर बुुधवार को संस्कृति विभाग के माध्यम से गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन पर शाम 7:30 बजे से 8.00 बजे तक प्रसारण किया जाएगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!