Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि आज के दिन उनके लिए कितना खास है

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, मुम्बई। अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास आज जी 5 पर रिलीज की जा चुकी है। इस फिल्म को सुजोय घोष की बेटी दीया अन्नपूर्णा घोष ने डायरेक्ट किया है और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं और चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

जहां इस फिल्म के मिले जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि आज के दिन उनके लिए कितना खास है। क्योंकि आज उनके बेटे की फिल्म रिलीज हो रही है। साथ ही बिग बी ने ये भी बताया कि 3 दिसंबर यानि आज शुक्रवार को ही केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर शो में बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा हॉट सीट पर उनके सवालों के जवाब देंगी। इससे पहले भी ट्रेलर रिलीज के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक को बधाई दी थी।

फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी

बता दें कि ‘बॉब बिस्वास’ का किरदार सुजोय घोष की फिल्म ‘कहानी’ में दिखाया गया था। ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी, इस किरदार को बंगाली एक्टर शाश्वत चटर्जी ने निभाया था। बॉब इस फिल्म में सेल्समैन और एलआईसी एजेंट के रूप में नौकरी करते थे। बच्चन इस फिल्म में कोमा में चले जाते हैं और उनकी याददाश्त खो जाती है।

अभिषेक बच्चन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने पिछले साल लॉकडाउन के समय में ‘कहानी’ देखी थी. मैंन लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली फिर हमें लॉकडाउन के कारण ब्रेक लेना पड़ा और आधा होने पर मैंने कहा ठीक है. मुझे यह फिल्म देखने दो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारी फिल्म ‘कहानी’ से बेहतर है. पूरे सम्मान के साथ सुजोय से बेहतर उनकी बेटी दीया है.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!