Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम गति शक्ति सम्मेलन का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएम गति शक्ति सम्मेलन का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश सरकार और दूरसंचार विभाग के इस गति शक्ति सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के राज्य और 19 केन्द्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिध भाग ले रहे हैं। इस बड़े सम्मेलन में केन्द्रीय रेलवे, दूर संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आनलाइन शामिल थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह का शुभारंभ करने के बाद कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार ने राज्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की योजना प्रारंभ की थी। उत्तर प्रदेश की सरकार 2017 से पहले इसका लाभ लेने में नाकाम रहीं, लेकिन हमने अपनी सरकार का एक वर्ष पूरा होने के अंदर ही लखनऊ में पहला इन्वेस्टर समिट किया था। इसमें हमको लगभग पांच लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। उसमें से तीन लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव आज उत्तर प्रदेश में धरातल पर उतरते हुए दिखाई दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में एक भी दंगा का नहीं हुआ। इस तरह प्रदेश में निवेश की बाधा को दूर करने का कार्य हुआ है। वर्ष 2017 के बाद हमारी सरकार ने प्रदेश में न केवल कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया है, बल्कि अलग-अलग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपनी सेक्टोरियल पॉलिसी भी लागू की है, जिसके बेहतर परिणाम आए हैं। राज्यस्तर पर गति शक्ति पोर्टल लॉन्च करने के लिए हमारी सरकार विभिन्न एजेंसियों को डाटा एकत्र करने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रदेश में प्रथम चरण में 16 विभाग और एजेंसियों की परियोजनाओं का एकीकरण भी किया जा रहा है। द्वितीय चरण में के 11 विभाग और एजेंसियां पोर्टल से जुड़ जाएंगे।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भास्कराचार्य नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन (जियो इंफार्मेटिक्स) व रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर से समन्वय कर एपीआइ लिंक पर डाटाबेस को गति शक्ति पोर्टल पर लिंक कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े हुए प्रोजेक्ट को नई गति देने के लिए पीएम गति शक्ति को लॉन्च किया था। आज पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान फॉर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के इस अभियान को देश के अलग-अलग जोन में गति देने के लिए इस प्रकार के कॉन्फ्रेंस से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर कार्यक्र के कार्यान्वयन के लिए आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस (नॉर्थ) के आज के इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री औद्योगिक संस्थानों से जुड़े हुए सभी महानुभावों व विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उपस्थित प्रतिभागीगण का मैं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वागत करता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!