Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मेगा एग्जिविशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022” : कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा, “प्रदर्शनी इसका प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”

मेगा एग्जिबिशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022” का समापन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित मेगा एग्जिबिशन में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के आयाम स्थापित कर रहा है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पिछले 2 दिनों से सुभाष रोड स्थित एक होटल में राइस इन उत्तराखंड के तहत चल रही मेगा एग्जिबिशन के समापन अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में एक ओर जहाँ देश ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड भी विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राइज इन उत्तराखंड के तहत मेगा एग्जिबिशन में लगे केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागीय स्टालों का निरीक्षण करने के साथ-साथ आयोजन के लिए राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को विशेष रूप से बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि इस एग्जिबिशन में बहुत कुछ दर्शाया गया। मेक इन इंडिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो लक्ष्य रहा है, इस प्रदर्शनी में उसकी स्पष्ट झलक दिखाई दी है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह देखने को मिला। 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 10000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में भाग लेना एग्जिबिशन की सफलता को बयां कर रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, पौड़ी के विधायक राजकुमार पौरी ने भी एग्जीबिशन का अवलोकन कर अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ बंसल, महक जैन, तरुण जैन, मयंक सचदेवा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!