Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर आइईडी विस्फोट की बना रहा था योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2022, शनिवार, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला कर उनके आतंकी मंसूबों को नाकामयाब बना दिया है। जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दाैरान दहशत फैलाने के इरादे से हाईवे पर आइईडी विस्फोट की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आइईडी बनाने की सामग्री समेत काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूत्रों से यह जानकारी मिली कि उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला में आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसओजी के जवान सेना की 19 आरआर के जवानों के साथ करीरी इलाकेे में विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी नाके के दौरान आतंकी मोहम्मद इकबाल भट पुत्र गुलजार अहमद भट निवासी तिलगाम पाइन को तलाशी के लिए रूकने को कहा। उसने नाके को तोड़ने का प्रयास किया परंतु इससे पहले कि वह कामयाब होता सुरक्षाबलों ने उसे वहीं दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल, उसकी एक मैगजीन, सात राउंड और अन्य गोलाबारूद भी बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में यह पता चला कि आतंकी मोहम्मद इकबाल भट लश्कर के साथ जुड़ा हुआ है। वह गैर राज्य लोगों पर हाल ही में हुए हमलों में भी किसी तरह किसी तरह आतंकियों की मदद करता रहा है। आतंकियों ने जारी अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर आइईडी विस्फोट की योजना बनाई हुई थी, जिसके लिए केमिकल व अन्य पदार्थ जुटाने का जिम्मा इसी को सौंपा गया था। हालांकि यह इससे पहले भी कई आइईडी विस्फोट करने में संगठन की मदद करता रहा है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबाल सक्रिय रूप से आतंकवादी गतिविधियों के लिए लश्कर के आतंकियों को रसद सहित अन्य सहायता प्रदान करता रहा है। वह पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला और अबू जरार के सीधे संपर्क में था। इसकी गिरफ्तारी ने लश्कर की कई प्रमुख साजिशों को विफल कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि आतंकी से पूछताछ के आधार पर भविष्य में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए और जानकारी मिलने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!