Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से मेयर सुनील उनियाल गामा एवं कैंट बोर्ड देहरादून के सीईओ अभिनव सिंह ने की मुलाकात

प्लास्टिक कचरा हमारे लिए और हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए भी हानिकारक है, अतः प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी भागीदारी निभानी होगी : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2022, शनिवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से शनिवार को राज भवन में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और कैंट बोर्ड देहरादून के सीईओ अभिनव सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान देहरादून नगर निगम के माध्यम से देहरादून और कैंट बोर्ड क्षेत्र को स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने के विषय पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल बनाये रखने के लिए हर संभव उपाय किये जायें और इस दिशा में कार्ययोजना बनायें।

राज्यपाल ने कहा कि देहरादून महानगर और केंटोनमेंट बोर्ड को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की हर हाल में हमें महानगर के प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने की दिशा में कार्य करना होगा जिससे नगर स्वच्छ हो सके।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति हमें संवेदनशील रहना होगा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न ’स्वच्छ भारत अभियान’ को एक नई ऊँचाई तक ले जाना होगा।

प्लास्टिक कचरा हमारे लिए और हमारी आनेवाली पीढ़ी के लिए भी हानिकारक है, अतः प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी भागीदारी निभानी होगी।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और प्लास्टिक मुक्ति की दिशा में कार्ययोजना बनाने की बात कही। मेयर गामा ने नगर निगमों की स्वायत्तता और कार्यक्षेत्र के विषयों के संदर्भ में 74वें संविधान संशोधन द्वारा दी गयी शक्तियों के क्रियान्वयन और इस हेतु संविधान की 12वीं अनुसूची के विषयों पर भी चर्चा की।
उन्होंने वर्तमान में नगरीय इकाइयों के कार्य और शक्तियाँ सभी राज्यों में अलग-अलग होने के कारण उनमें एकरूपता लाने की भी आवश्यकता बतायी। उन्होंने राज्यपाल के सम्मुख नगर निगमों की शक्ति और स्वायत्तता की दृष्टि से एकरूपता और समानता लाने की भी आवश्यकता बतायी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ० रंजीत सिन्हा भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!