Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्डस्वास्थहरिद्वार

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने हरिद्वार में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी और एंडोस्कोपी सेवायें कीं शुरू

मैक्स अस्पताल, देहरादून ने वर्ष 2017 में हरिद्वार में मैक्स मेड सेंटर की शुरुआत की थी।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 22 अगस्त 2024, हरिद्वार। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने मैक्स मेड सेंटर, हरिद्वार में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी और एंडोस्कोपी सेवायें शुरू की। हरिद्वार के लोगों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है जहाँ पेट से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज मिलेगा। इस सुविधा में विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह और एडवांस जाँच (एंडोस्कोपी) की सुविधा भी मिलेगी, जो डॉ. प्रत्यूष सिंघल द्वारा की जाएगी।

मैक्स अस्पताल, देहरादून ने वर्ष 2017 में हरिद्वार में मैक्स मेड सेंटर की शुरुआत की थी, ताकि यहाँ के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवायें मिल सकें। तब से लेकर अब तक इस सेंटर ने 5000 से ज्यादा मरीजों को सलाह दी है।

हरिद्वार में यह नई सुविधा खासकर पेट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए है, जिससे यहाँ के लोगों को अच्छे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मैक्स मेड सेंटर, हरिद्वार में पहले से ही दिल, नसों, हड्डियों और रीढ़ से जुड़ी बीमारियों के लिए ओपीडी सेवा चल रही है। इस मौके पर डॉ. प्रत्यूष सिंघल ने कहा कि पेट से जुड़ी समस्यायें आजकल आम हो गई हैं और सही समय पर इलाज होने से बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है। इस नई सुविधा का उद्देश्य हरिद्वार के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना है। मैक्स अस्पताल, देहरादून को अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाना जाता है और यह कई इलाज के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए मान्यता प्राप्त है। यह उत्तराखंड का पहला NABH मान्यता प्राप्त अस्पताल है, जो उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है।

मैक्स अस्पताल के सीनियर वी.पी. हॉस्पिटल ऑपरेशंस डॉ. संदीप सिंह तंवर ने कहा कि “हमें खुशी है कि हम हरिद्वार में अपनी ओपीडी सेवाओं में स्ट्रोएंटरोलॉजी और एंडोस्कोपी को जोड़ रहे हैं। हमारा मकसद है कि हरिद्वार के लोगों को बेहतरीन मेडिकल एक्सपर्ट्स और आधुनिक जाँच सुविधायें उनके पास ही मिल सकें ताकि उन्हें आसानी से और अच्छे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और उनकी जिंदगी बेहतर हो सके।

पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए यह ओपीडी सेवा हर महीने उपलब्ध होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!