Breaking News :
>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील
उत्तराखण्डदेहरादूनविज्ञान एवं प्राद्यौगिकीस्वास्थ

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने ज्वाइंट सर्जरी के लिए रोबोटिक प्रणाली की लॉन्च

माको सर्जिकल रोबोट के लॉन्च के साथ, मैक्स अस्पताल, देहरादून रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को करने वाला क्षेत्र का पहला अस्पताल बन गया है।
रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के कई फायदे जैसे कि कम चीरे, सटीकता, बेहतर परिणाम, जल्दी आराम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और कम रिकवरी समय।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 22 अगस्त 2024, देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने आज ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सर्जिकल रोबोट की घोषणा की।

ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के लिए यह अत्याधुनिक रोबोटिक प्रणाली डॉक्टरों को परिशुद्धता, सटीकता और प्राकृतिक हड्डी को संरक्षित करने, न्यूनतम रक्त हानि और एक अच्छी तरह से संतुलित जोड़ सुनिश्चित करने में मदद करती है। माको सर्जिकल रोबोट के लॉन्च के साथ, मैक्स अस्पताल, देहरादून रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी को करने वाला क्षेत्र का पहला अस्पताल बन गया है।

यह नई रोबोटिक तकनीक मरीजों को डॉक्टरों के अनुभव और समझ के साथ-साथ मजबूत तकनीक का लाभ देती है। नया लॉन्च किया गया रोबोटिक सिस्टम, जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए डॉक्टर को यह सुविधा देता है कि वह मरीज की बीमारी की स्थिति का आकलन कर सर्जरी की पहले से योजना बना सके और जॉइंट की स्थिरता का अनुमान लगा सके। इससे सर्जरी में सटीकता बढ़ती है और इम्प्लांट के गलत तरह से लगने की संभावना कम हो जाती है।

पारंपरिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट प्रक्रियाओं की तुलना में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के कई फायदे जैसे कि कम चीरे, सटीकता, बेहतर परिणाम, जल्दी आराम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और कम रिकवरी समय ।

इस उन्नत तकनीक के साथ, डॉक्टर छोटे चीरे वाली सर्जरी कर सकते हैं, जिसमें वे इंस्ट्रूमेंट्स को एक कंसोल के जरिए निर्देशित करते हैं। सर्जन कुछ छोटे चीरे से ऑपरेशन करते हैं और हाई-रिज़ॉल्यूशन 3D विज़न सिस्टम का उपयोग करते हैं, जो उन्हें प्राकृतिक रंगों में शरीर के अंदरूनी हिस्सों को देखने की सुविधा देता है। यह तकनीक कई जटिल जॉइंट्स की समस्याओं से पीड़ित मरीजों के इलाज में सफल रही है।

सर्जिकल रोबोट के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, डॉ. संदीप सिंह तनवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस और यूनिट हेड, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कहा, “हम देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में जॉइंट सर्जरी के लिए मेको रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम लॉन्च करके बहुत उत्साहित हैं। मरीजों की सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करने के लिऐ हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, और यह लॉन्च हमारे मरीजों के बेहतर इलाज और चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करनेकी हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम है, जिसमें ऑर्थोपेडिक्स विभाग में डॉ. आशीष मित्तल, डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रेप्लसेमेन्ट, डॉ. हेमांशु कोचर, डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रेप्लसेमेन्ट, डॉ. गौरव गुप्ता, डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रेप्लसेमेन्ट और डॉ. विनीत त्यागी एसोसिएट डायरेक्टर – ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रेप्लसेमेन्ट शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!