Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
मनोरंजन

‘मरजावां’ ने भी किया धमाका – सोमवार को 4.15 करोड़ का किया कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फ़िल्म मरजावां ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस में गिरावट आती है। मरजावां के कलेक्शंस भी नीचे आये हैं, मगर यह गिरावट सामान्य है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म उन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिनमें दर्शकों की बड़ी तादाद एक्शन और रोमांटिक जॉनर को पसंद करते हैं।

मरजावां ने सोमवार को 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसके 4 दिनों के कलेक्शंस 28.57 करोड़ हो चुके हैं। 15 नवंबर को रिलीज़ हुई मरजावां ने शुक्रवार को 7.03 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद शनिवार को फ़िल्म ने 7.21 करोड़ और रविवार को 10.18 करोड़ जमा किये। ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 24.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

मरजावां को मिलाप ज़वेरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत ने फीमेल लीड रोल्स निभाये हैं। मरजावां ज़बर्दस्त एक्शन के साथ इमोशनल एक प्रेम कहानी है। तारा की यह दूसरी फ़िल्म है। उन्होंने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से इसी साल बॉलीवुड में बतौर लीडिंग लेडी डेब्यू किया था। इत्तेफ़ाक़ से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फ़िल्म के पहले भाग से बॉलीवुड में बतौर एक्टर पारी शुरू की थी।

फ़िल्म की दूसरी लीडिंग लेडी रकुल दूसरी बार सिद्धार्थ के साथ पेयर अप हुई हैं। इन दोनों ने इससे पहले अय्यारी में साथ काम किया था। निर्देशक मिलाप ज़वेरी की इससे पहले 2018 में सत्यमेव जयते आयी थी, जिसमें जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!