Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्ड

हाई कोर्ट ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर सरकार से जवाब मांगा

हाई कोर्ट ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सरकार को इस मामले में मंगलवार तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इधर सरकार ने कोर्ट को बताया है कि हल्द्वानी में डेंगू पर नियंत्रण पा लिया गया है, इस पर कोर्ट ने रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में यूथ बार एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि राज्य में डेंगू की वजह से तमाम लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम द्वारा इसकी रोकथाम के लिए जो कदम उठाए गए हैं, वह पर्याप्त नहीं हैं। याचिकाकर्ता ने डेंगू की रोकथाम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करने, बोर्ड में अनुभवी डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग की है, ताकि सभी पीडि़तों की जांच हो सके और उन्हें समय पर उपचार मिल सके। याचिका में डेंगू से दिवंगत हो चुके मरीजों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई है। खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को मंगलवार तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

रुद्रपुर में डेंगू से युवक की मौत

डेंगू का प्रकोप ठंड शुरू होने पर भी बरकरार है। सोमवार को डेंगू के इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा है। इधर, शहर में बढ़ रही डेंगू की बीमारी से लोगों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को लेकर गुस्सा व्याप्त है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।डेंगू के प्रकोप ने स्वास्थ विभाग और नगर निगम के दावों के पोल परत दर परत खोल कर रख दिया है। रुद्रपुर, भूतबंगला निवासी 38 वर्षीय संजू पुत्र जगदीश यहां रुद्रपुर नगर निगम में सफाई विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत था। पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज के दौरान उसे पता चला कि वह डेंगू की चपेट में है। रविवार रात तबियत अचानक बिगड़ जाने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बरेली के राम मूर्ति चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!