Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

मराठी सिनेमा की दिग्गज निर्देशिका सुमित्रा भावे के निधन से मराठी सिनेमा व बॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहार, 78 साल की उम्र में हुआ निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। मराठी सिनेमा की दिग्गज निर्देशिका सुमित्रा भावे का 78 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया है। सुमित्रा भावे मराठी सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा थीं। सुमित्रा भावे का जन्म 12 जनवरी 1943 को पुणे में हुआ था। उन्होंने मराठी सिनेमा की कई लोकप्रिय फीचर फिल्मों का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने 50 से ज्यादा लघु फिल्मों और कुछ मराठी सीरियल्स का भी निर्देशन किया था। वह बेहतरीन निर्देशिका के अलावा मशहूर कहानीकार, पटकथा लेखिका और गीतकार भी थीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्मों के लिए गाने और कहानियां लिखीं, जिनकी हमेशा तारीफ होती है। सुमित्रा भावे ने ‘दहावी फ’, ‘संहिता’, ‘दोघी’, ‘नितल’, ‘अस्तु’ और ‘वेलकम होम’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया था। सुमित्रा भावे ने 1980 के दशक में सुनील सुकथनकर के साथ मिलकर कई फिल्मों को निर्देशन भी किया था। इस जोड़ी ने करीब 17 फिल्मों का साथ में निर्देशन किया था। सुमित्रा भावे और सुनील सुकथनकर की फिल्मों ने मराठी सिनेमा को अलग और खास पहचान दी। इन दोनों को फिल्म ‘दहावी फ’, ‘दोघी’, ‘अस्तु’, ‘कासव’, के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। फिल्म ‘कासव’ को सुवर्ण कमल भी मिल चुका है। सुमित्रा भावे की फिल्मों में भेदभाव से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक के मुद्दों को बेहतरीन अंदाज में दिखाया जाता था। उनके निधन से मराठी सिनेमा के अलावा बॉलीवुड सिनेमा में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित्रा भावे लंबे समय से उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थी। वह कुछ समय के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं। सुमित्रा भावे मध्य फेफड़ों के रोग से ग्रस्त थी, जोकि एक खतरनाक बीमारी होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!