Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हड़ताली कर्मचारियों को लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत के तेवर सख्त : हड़ताली कर्मचारियों की जगह नई नियुक्ति करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2021, सोमवार, हल्द्वानी। लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने वाले हड़ताली कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के तेवर सख्त हो गए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा है कि जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बजाय हड़ताल कर रहे हैं ऐसे कर्मचारियों की जगह नई नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

एसटीएच के उपनलकर्मी 25 दिन से हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। सांसद अजय भट्ट ने भी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की थी। प्रशासनिक अधिकारी भी कई बार अपील कर चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि वह तभी मानेंगे, जब उनकी मांगें पूरी होंगी। उनका कहना है कि समान कार्य समान वेतन व नियमितिकरण की मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसटीएच में 700 से अधिक उपनल कर्मचारी हैं, जो हड़ताल पर हैं।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि कोविड-19 महामारी के तहत चिकित्सा व आवश्यक सेवाओं के तहत कोई भी कर्मचारी आंदोलन करते हैं तो ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि महासंकट के इस दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से किया जाए। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आंदोलन करने वाले कर्मचारियों की सेवा को अलग करते हुए नई नियुक्तियां प्रारंभ की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!