Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिन पर बधाई देने पहुँची कई राजनीतिक हस्तियाँ

महाराज को जन्मदिन की बधाई देती हुई विधान सभा अध्यक्षा
श्रीमती रितु खंडूड़ी

आध्यात्मिक महापुरुषों के राजनीति में आने से कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने वालों का आज अंतिम दिन भी जबरदस्त तांता लगा रहा। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ-साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुँच कर कैबिनेट मंत्री महाराज को जन्मदिन की शुभकामनायें दी।

आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव पर एक ओर जहां उनके अनुयाईयों ने समारोह के अंतिम दिन गुरूवार को भी हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन का मनाया तो वहीं इस मौके पर आज भी अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रेमनगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर देश के कोने-कोने से आये उनके लाखों अनुयायियों ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जबकि वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक
सहित अनेक लोगों ने श्री प्रेम नगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन में आये प्रेमियों को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकता व अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष राजनीति में आते हैं तब तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज ने जीवन में अध्यात्म की महत्ता को बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के दौरान जो गीता के उपदेश सुनाये उसका स्पंदन आज भी वायुमंडल में विद्यमान है। हम सभी उसे सुन सकते हैं।

हमारे ऋषियों ने सारे संसार की मंगल कामना की, उन्होंने अपनी कौम या बिरादरी मात्र के लिए नहीं बल्कि समस्त विश्व के कल्याण की कामना की है।

कैबिनेट मंत्री महाराज के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, विभु जी महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह, युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के अनेक पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबर के लिए, क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/71st-birthday-of-spiritual-guru-and-cabinet-minister-maharaj-celebrated-with-gaiety/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!