Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आध्यात्मिक गुरू व कैबिनेट मंत्री महाराज का 71वां जन्मोत्सव

हमारे ऋषियों ने “सर्वे भवंतु सुखिनः” के उदघोष से विश्व के कल्याण की कामना की : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरूआध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 71वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए दीर्घायु की कामना की।

आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को जहाँ एक ओर देश के कोने कोने से आये उनके अनुयायियों ने उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं दूसरी ओर राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण हस्तियों ने हरिद्वार स्थित उनके प्रेम नगर आश्रम में पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए दीर्घायु की कामना की गयी।

इस मौके पर श्री प्रेम नगर आश्रम में आयोजित एक सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि एकता व अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।

उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष आते हैं राजनीति में तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि रेल राज्य मंत्री बनने पर जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वे कराया तो लोगों को शक हुआ कि यह कैसे संभव होगा ? पर वह आज कार्यान्वित हो रहा है। इस रेल लाइन के बनने से उत्तराखंड के साथ साथ यहाँ आने वाले अनगिनत तीर्थ यात्रियों को भी लाभ होगा। श्री महाराज ने कहा कि डिफेंस कमेटी में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा आसान नहीं था पर उस को सुलझाने में हमने मदद की। हमारा देश रूस व अमेरिका के सेटेलाइट टेक्निक पर चलता था, हमने स्वदेशी जीपीएस के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर बात करके वह कार्य भी पूरा कराया, कुछ और भी कराना बाकी है। हमारे वैज्ञानिकों को अमेरिका का वीजा नहीं मिलता था, वह भी वार्ता के जरिए खुलवाया और पर्वतीय क्षेत्र में विकास हेतु गैरसैंण को राजधानी हेतु बजट स्वीकृत कराया और वह सपना साकार हुआ।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज ने जीवन में अध्यात्म की महत्ता को बताते हुए कहा कि आज भी वैज्ञानिक कहते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने जो गीता सुनाई उसका स्पंदन वायुमंडल में विद्यमान है और उसे आप सुन सकते हैं। ऐसे ही कोडेड इंफॉर्मेशन सूचना के अंतर्गत आज सूचना क्रांति से सूचनाओं का भंडार उपलब्ध हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने देश की समस्याओं के समाधान व समग्र विकास हेतु एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जब देवप्रयाग में सभी धारायें मिलकर एक होकर आगे बढ़ी तब वह गंगा बनकर समुद्र तक पहुँच सकीं। लोगों को विश्वास नहीं था कि कोरोना वैक्सीन बन पाएगी पर भारत ने वैक्सीन बनाकर सबको सुलभ कराई और अनेक देशों को भी लाभ पहुँचाया। अतः हमारे ऋषियों ने सारे संसार की मंगल कामना की, उन्होंने अपनी कौम या बिरादरी मात्र के लिए नहीं बल्कि ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ के उदघोष से समस्त विश्व के कल्याण की कामना की।

आध्यात्मिक गुरू एवं कैबिनेट मंत्री महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सद्भभावन सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, विभु जी महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह, युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं सहित अनेक गणमान्य अतिथियों शुभकामनायें दी।

‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार की ओर से आध्यात्मिक गुरू, महान समाजसेवी एवं उत्तराखंड सरकार में यशस्वी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को उनके 71वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत-बहुत बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!