Breaking News :
>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
ताज़ा खबरेंदेश

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने किया नमन

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, सोमवार। देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज 55वीं पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों और नेताओँ ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया है। लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को ही निधन हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए ट्वीट किया, ‘भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक ओर अपनी सादगी से राजनीति में नए मानक स्थापित किये तो वहीं दूसरी ओर अपने दृढ नेतृत्व से देश को विषम परिस्तिथियों में एकजुट कर जवानों और किसानों में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया। राष्ट्रभक्ति व कर्तव्यनिष्ठा के ऐसे अद्वितीय प्रतीक को चरण वंदन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शास्त्री जी को याद करते हुए लिखा, ‘शुचिता, सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति, श्वेत क्रांति व हरित क्रांति के प्रणेता, जय जवान-जय किसान जैसे अमर मंत्र के उद्घोषक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राष्ट्रोत्थान हेतु आपके अविस्मरणीय प्रयास हमारे लिए प्रेरणा हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘जय जवान और जय किसान से जय हिंद का सपना साकार करने की सोच रखने वाले शास्त्री जी का योगदान भारत की राजनीति और विकास में अविस्मरणीय है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटिशः नमन।

बता दें कि अपनी साफ सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!